‘मैं पसंद नहीं हूं, तो मुझे मत देखिए…’ जब नेपोटिज्म पर भड़क गईं आलिया भट्ट, दिया था मुंहतोड़ जवाब

7e43ead83d91cf2e05ed193da08d0d4717818579473711064 original


Alia Bhatt On Nepotism: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आने वाली हैं. हिंदी सिनेमा में अपने 14 सालों के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं. हालांकि एक्ट्रेस की सफलता के बीच अक्सर ही लोग नेपोटिज्म के बारे में भी बात करते हैं. कई बार लोगों ने उन्हें नेपोटिज्म के मुद्दे पर घेरा है. हालांकि एक बार इस मुद्दे पर उन्होंने मुंहतोड़ जवाब देते हुए लोगों की बोलती बंद कर दी थी.

फिल्मी घराने से हैं आलिया का ताल्लुक

गौरतलब है कि आलिया भट्ट दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी हैं. वहीं उनकी मां सोनी राजदान एक्ट्रेस हैं. मशहूर एक्टर इमरान हाशमी और डायरेक्टर मोहित सूरी उनके कजिन हैं. फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने के चलते आलिया को नेपोटिज्म को लेकर लोग तंज कसते रहते हैं. आलिया भट्ट ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू किया था. तब भी उन्हें लेकर स्टार किड और नेपोटिज्म जैसे मुद्दों की चर्चा हुई थी.

ये भी पढ़ें: ‘पेद्दी’ की रफ्तार पड़ी सुस्त, रिलीज के 15वें दिन किया सबसे कम कलेक्शन, लेकिन मेकर्स ने फिल्म की कमाई बढ़ाने की चल दी है चाल

जब नेपोटिज्म पर भड़की आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने मिड डे के साथ एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं हर बार सफाई पेश नहीं कर सकती. अगर आपको मैं पसंद नहीं हूं, तो मुझे मत देखिए. इसमें मैं कुछ नहीं कर सकती. लोगों के पास हमेशा कुछ न कुछ कहने के लिए होता है. उम्मीद है कि अपनी फिल्मों के जरिए मैं साबित कर पाऊंगी कि मैं जिस जगह पर हूं, उसकी हकदार हूं.’

हर बार देती हैं अपना 100 परसेंट

आलिया भट्ट ने साल 2023 में हार्पर बाजार अरबिया को दिए इंटरव्यू में नेपोटिज्म और प्रिविलेज को लेकर कहा था कि वो इसे एक्सेप्ट भी करती हैं और इस वजह से हर दिन वो अपने काम में 100 फीसदी तक देती हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक उन्होंने कभी भी अपने काम को हल्के में नहीं लिया है.

ये भी पढ़ें: 1800 करोड़ की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर 2’ अब OTT पर, ओरिजिनल और बिना कट वाला वर्जन देखना है तो तुरंत पढ़ें खबर

‘अल्फा’ में नजर आएंगी आलिया

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी. 3 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था. फिल्म को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर हैं आदित्य चोपड़ा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *