CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?

814f19d0f0ba6b9eeaddcee3a808eab317562978911311173 original


चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है. इसके साथ ही IPL इतिहास के सबसे सफल कोचों में शामिल फ्लेमिंग का 17 साल का कार्यकाल खत्म हो गया. अब फ्रेंचाइजी नए मुख्य कोच की तलाश में जुटी हुई है. इसी बीच भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है. उनका मानना है कि CSK को अब नए दौर की शुरुआत करनी चाहिए. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर महेंद्र सिंह धोनी कोचिंग की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हों, तो फ्रेंचाइजी के लिए उनसे बेहतर विकल्प कोई नहीं होगा.

ESPNcricinfo के अनुसार अश्विन ने कहा, ‘स्टीफन फ्लेमिंग और महेंद्र सिंह धोनी की सोच एक-दूसरे से काफी मेल खाती थी. फ्लेमिंग जानते थे कि धोनी किस तरह फैसले लेते हैं और धोनी भी समझते थे कि फ्लेमिंग टीम के लिए कितने अहम सहयोगी हैं. दोनों की सफल साझेदारी लंबे समय तक चली. अब चेन्नई सुपर किंग्स को भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर धोनी मुख्य कोच बनने के लिए तैयार हैं तो CSK के लिए इससे बेहतर विकल्प नहीं हो सकता. लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो टीम को ऐसे कोच की तलाश करनी होगी, जो अपने दम पर फैसले लेने और उनकी जिम्मेदारी उठाने में सक्षम हो.’

अश्विन का मानना है कि जो भी नया मुख्य कोच बनेगा, उसके सामने चुनौती आसान नहीं होगी. इसकी वजह यह है कि महेंद्र सिंह धोनी आज भी टीम के सबसे प्रभावशाली चेहरों में से एक हैं और टीम चयन समेत कई अहम फैसलों पर उनकी राय महत्वपूर्ण रहती है.

अश्विन ने कहा, ‘नए कोच के सामने शुरुआत में कुछ अनिश्चितताएं जरूर रहेंगी. महेंद्र सिंह धोनी बहुत बड़ा नाम हैं और आज भी टीम चयन सहित कई अहम चर्चाओं का हिस्सा रहते हैं.’

यह भी पढ़ें- Spain vs Argentina Final: जिसे कभी lionel Messi ने गोद में उठाया, अब उसी Lamine Yamal से होगी वर्ल्ड कप फाइनल में टक्कर

स्टीफन फ्लेमिंग 2008 में IPL के पहले सीजन में खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे. इसके बाद 2009 में उन्होंने टीम के मुख्य कोच का पद संभाला. उनके कार्यकाल में CSK ने पांच IPL खिताब और दो चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफियां अपने नाम कीं. इसके अलावा टीम ने रिकॉर्ड 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई और 10 बार IPL फाइनल खेला.

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: किंग कोहली के बल्ले से लिखी जा सकती है नई कहानी, आज तोड़ सकते हैं ये रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *