‘आप कितनी पाबंदी लगाओगे…’, कॉमेडी में अभद्र भाषा पर अर्चना पूरन सिंह ने दिया बड़ा बयान

6b0dbc9153d955e6f21d18247894681917842155171581372 original


बॉलीवुड एक्ट्रेसअर्चना पूरन सिंह इन दिनों चर्चा में आ गई हैं. बीते कई सालों से वो फिल्मी दुनिया और कॉमेडी शोज का हिस्सा रही हैं. उनकी प्रेजेंस और उनकी हंसी हर फैंस को हंसने पर मजबूर कर देती हैं. इसी बीच कॉमेडी में अभद्र भाषा को लेकर अर्चना ने एक बड़ा बयान दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. 

अर्चना से पूछा सवाल 

कुछ समय पहले कपिल शर्मा के शो पर समय रैना आए थे. उस एपिसोड में कहीं भी अभद्र भाषा या किसी पर भी टिप्पणी नहीं की गई थी. दर्शकों ने भी इस एपिसोड को पूरा एंजॉय किया और इसकी क्लिप्स भी खूब वायरल हुई. हाल ही में जब एबीपी न्यूज ने अर्चना पूरन सिंह से सवाल किया कि जब बिना अभद्र भाषा या किसी पर भी टिप्पणी के अच्छी कॉमेडी हो सकती है, तो गाली या अभद्र भाषा की क्या जरूरत है? 

तो अर्चना ने कहा, ‘देखिए दर्शक के ऊपर निर्भर करता है कि वो इस कॉमेडी को पसंद करते है या नहीं और जिसे नहीं पसंद है वो ना देखे. कॉमेडी के ऊपर आप कितनी पाबंदी लगाओगे. समय-समय पर कॉमेडी पर पाबंदी लगती रहती है.’ अब ये बयान चर्चा का विषय बना हुआ है और कई लोग उनकी बात पर सहमति जता रहे हैं.

ये भी पढ़ें: रामायण एक्टर आदिनाथ एम. कोठारे पत्नी उर्मिला कोठारे से हुए अलग, खत्म की 15 साल की शादी

आने वाले प्रोजेक्ट

बता दें कि अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द ही ‘आदर्श बाल विद्यालय’ कॉमेडी वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसमें केके मेनन, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, अभिमन्यु सिंह और देवेन भोजानी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं. सीरीज का निर्माण समीर सक्सेना और विश्वपति सरकार ने किया है, जो 24 जुलाई को रिलीज होगी. इसके अलावा अर्चना पूरन सिंह ‘कॉमेडी सर्कस’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे कॉमेडी शो में नजर आ चुकी है. साथ ही कई फिल्मों में अभिनय कर अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है.

ये भी पढ़ें: अंशुला कपूर की शादी में ‘तूने मारी एंट्रियां’ से रणवीर-अर्जुन ने लूटी महफिल, एलनाज नौरोजी ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

Input By : विशाल कुमार शर्मा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *