Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच

4512c8854428a0a7faf10b7df40038b817846941483551435 original


Plastic Note: ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में प्लास्टिक यानी पॉलिमर के नोट चलन में हैं. हाल ही में भारत में भी प्लास्टिक नोटों को लेकर चर्चा तेज हुई है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि अगर ये नोट प्लास्टिक के बने होते हैं तो क्या तेज धूप, गर्मी या जेब में रखने से ये पिघल सकते हैं? आइए जानते हैं इसका जवाब.

पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट?

नहीं, प्लास्टिक के नोट गर्मी या धूप में नहीं पिघलते हैं. ये खास तरह के पॉलिमर से बनाए जाते हैं, जो आम प्लास्टिक से काफी अलग और ज्यादा मजबूत होता है. इसे इस तरह डिजाइन किया जाता है कि ये रोज के इस्तेमाल, नमी, बारिश और गर्म मौसम को आसानी से झेल सके.

सुबह- सुबह महंगा हुआ सोना, चांदी के क्या हैं भाव, खरीदारी से पहले चेक करें सोने- चांदी की रेट

जेब की गर्मी से होगा नुकसान?

कई लोग सोचते हैं कि अगर प्लास्टिक का नोट लंबे समय तक जेब में रखा जाए तो शरीर की गर्मी से खराब हो सकता है. लेकिन ऐसा नहीं होता. इंसान के शरीर का तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस होता है, जबकि पॉलिमर नोट इससे कहीं ज्यादा तापमान सह सकता रखते हैं. इसलिए जेब, पर्स या बैग में रखने से इन्हें कोई नुकसान नहीं होता है.

कितनी गर्मी तक सुरक्षित रहते हैं? 

पॉलिमर नोट मौसम और तेज धूप में भी सुरक्षित रहते हैं. हालांकि, अगर इन्हें बहुत अधिक तापमान वाली जगह, जैसे जलती आग, गैस स्टोव, इस्त्री या किसी औद्योगिक हीट सोर्स के संपर्क में रखा जाए, तब ये खराब हो सकते हैं. यानी रोज की गर्मी से इन्हें कोई खतरा नहीं होता है.

कागज के नोटों से ज्यादा टिकाऊ

पॉलिमर नोटों का सबसे बड़ा फायदा यही है कि ये कागज के नोटों की तुलना में ज्यादा मजबूत होते हैं. ये जल्दी फटते नहीं हैं, पानी से खराब नहीं होते और इनकी उम्र भी अधिक होती है. यही वजह है कि कई देशों ने इन्हें अपनाया है.

8th Pay Commission में क्या आपकी भी सैलरी होगी दोगुनी? देख लें लाभार्थियों की पूरी लिस्ट

नकली नोट रोकने में भी मदद

प्लास्टिक के नोटों में पारदर्शी विंडो, खास सुरक्षा फीचर और आधुनिक प्रिंटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. इससे नकली नोट बनाना काफी मुश्किल हो जाता है. यही कारण है कि कई केंद्रीय बैंक इन्हें अधिक सुरक्षित मानते हैं.

क्या है स्थिति?

फिलहाल भारत में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक नोट जारी नहीं किए गए हैं. हालांकि, समय-समय पर इन्हें लेकर चर्चा होती रही है. अगर भविष्य में भारतीय रिजर्व बैंक पॉलिमर नोट लाने का फैसला करता है, तो वे भी सामान्य गर्मी और धूप में सुरक्षित रहेंगे. अगर भविष्य में भारत में प्लास्टिक के नोट आते हैं, तो तेज धूप, जेब की गर्मी या गर्म मौसम से घबराने की जरूरत नहीं होगी. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *