IRCTC International Tour Package: IRCTC का शानदार ऑफर! 1 पैकेज में घूमिए थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर, जानें खर्च

f37f5204c0fb63ad1fde73547b9c901717848731441441257 original


IRCTC Thailand Malaysia Singapore Package Cost: अगर आप एक ही यात्रा में थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर घूमना चाहते हैं, तो  इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन का ‘बेस्ट ऑफ एशिया – थ्री इन वन’ टूर पैकेज बेहतरीन विकल्प हो सकता है.  इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के भोपाल रीजनल ऑफिस की ओर से लॉन्च किया गया यह 11 रात और 12 दिन का ऑल-इंक्लूसिव पैकेज 10 अगस्त 2026 से शुरू होगा. इस टूर की शुरुआत इंदौर एयरपोर्ट से होगी और यात्रियों को बैंकॉक, पटाया, कुआलालंपुर और सिंगापुर की प्रमुख जगहों को देखने का मौका मिलेगा.

क्या- क्या मिलेगी सुविधा?

इस पैकेज में हवाई यात्रा, होटल में ठहरने की व्यवस्था, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन, स्थानीय परिवहन, दर्शनीय स्थलों की सैर, ट्रैवल इंश्योरेंस और आवश्यक यात्रा औपचारिकताओं का खर्च शामिल है. पूरे टूर के दौरान यात्रियों को 3 स्टार या समान कैटेगरी के होटलों में ठहराया जाएगा. पटाया और बैंकॉक में दो-दो रात, जबकि कुआलालंपुर और सिंगापुर में तीन-तीन रात रुकने की व्यवस्था रहेगी.

कहां- कहां घूमने का मिलेगा मौका?

यात्रा के दौरान पर्यटक पटाया में कोरल आइलैंड और जेम्स गैलरी का भ्रमण करेंगे. बैंकॉक में गोल्डन बुद्ध, मार्बल टेंपल और रेक्लाइनिंग बुद्ध मंदिर के साथ सफारी वर्ल्ड, मरीन पार्क और चाओ फ्राया रिवर क्रूज का आनंद लेने का मौका मिलेगा. इसके अलावा शॉपिंग के लिए इंदिरा मार्केट भी ले जाया जाएगा. मलेशिया में यात्रियों को बातू केव्स, पुत्राजया, कुआलालंपुर सिटी टूर, जेंटिंग हाइलैंड, वन-वे केबल कार और प्रतिष्ठित पेट्रोनास ट्विन टावर्स के स्काई ब्रिज का अनुभव मिलेगा. वहीं सिंगापुर में सिटी टूर, सिंगापुर फ्लायर, नाइट सफारी, सेंटोसा आइलैंड, केबल कार, मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम और विंग्स ऑफ टाइम शो भी इस पैकेज का हिस्सा हैं.

इसे भी पढ़ें-Arunachal Pradesh Tourism: नदी पर लग्जरी सफर और वॉटर स्पोर्ट्स, अरुणाचल प्रदेश में नदी के किनारे बना नया टूरिस्ट हब

कितना होगा खर्च?

इस टूर की डबल और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी की कीमत 1,79,900 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है, जबकि सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए 2,17,100 रुपये खर्च होंगे. 2 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए अलग किराया निर्धारित किया गया है. पैकेज शुल्क में जीएसटी शामिल है, लेकिन सरकार के नियमों के अनुसार लागू TCS अलग से जमा करना होगा. यात्रा पर जाने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि पासपोर्ट भारत लौटने की तारीख से कम से कम छह महीने तक वैध हो. सिंगापुर वीजा की प्रोसेसिंग इस पैकेज में शामिल है, जबकि मलेशिया और थाईलैंड के लिए मौजूदा नियमों के अनुसार आवश्यक यात्रा औपचारिकताएं कराई जाएंगी.

इसे भी पढ़ें-Kedarnath Bag Pack Guide : केदारनाथ जाने का है प्लान तो बैग में जरूर पैक कर लें ये 5 चीजें, सफर हो जाएगा आसान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *