Spider Man Box office: ‘स्पाइडर मैन’ का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री, जानें फ्राइडे कलेक्शन

d184cae5238d774534d9723558697cca17854931183031403 original


The Odyssey Vs Spider Man Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर हर दिन कोई ना कोई क्लैश देखने के लिए मिल ही जाता है. इस बार बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड वर्सेस साउथ बॉलीवुड तो है ही साथ ही हॉलीवुड वर्सेस हॉलीवुड भी है. 30 जुलाई को सिनेमाघरों में ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ आई, जिसके आने के बाद सारी फिल्मों की कमाई पर विराम लग गया. इसमें ‘द ओडिसी’ का नाम भी शामिल है. ‘स्पाइडर मैन’ के आते ही इसकी कमाई भी थम सी गई है, चलिए बताते हैं फ्राइडे कलेक्शन के बारे में.

‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-2

टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म इंडिया में आते ही छा गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद फिल्म की कमाई थमी नहीं. इसने दूसरे दिन भी शानदार रफ्तार बनाए रखी.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन रात 10.30 बजे तक 49.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. 
– इस पर ऑक्यूपेंसी भी 63.6%  दर्ज की गई.
– फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 109.95 करोड़ पहुंच गया है.

Spider Man BO Collection: 'स्पाइडर मैन' का धमाका, 1000 करोड़ के हुई पार, पहले दिन वसूला 46% बजट

यह भी पढ़ें: 2 महीने में आईं 4 हॉलीवुड फिल्में, साउथ-बॉलीवुड की 10 मूवीज का बिगाड़ दिया खेल

‘द ओडिसी’ का 15वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

टॉम हॉलैंड की फिल्म ‘स्पाइडर मैन’, ‘द ओडिसी’ के लिए बॉक्स ऑफिस का रोड़ा बन चुकी है. इसके आगे ‘द ओडिसी’ की कमाई में ब्रेक लग गया है. फिल्म जहां डबल डिजिट में कमाई कर रही थी वहीं, अब ये सिंगल डिजिट में आ गई है और बेहद ही कम कलेक्शन कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 90.30 करोड़ तो दूसरे वीक 44.95 करोड़ का बिजनेस किया था. 
– लेकिन तीसरे हफ्ते की शुरुआत ‘स्पाइडर मैन’ की रिलीज के बाद खराब हो गई.
– फिल्म ने 15वें दिन यानी कि तीसरे शुक्रवार को रात 10.30 बजे तक 2.38 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 49% दर्ज की गई है. इसी के साथ ही फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 137.63 करोड़ पहुंच गया है.
 
‘स्पाइडर मैन’ की रिलीज से सबकी हवा टाइट

इतना ही नहीं, हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ की रिलीज की वजह से बाकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर भी असर पड़ा है. ‘धमाल 4’ से लेकर तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ की कमाई तक हिल गई है. दोनों ही फिल्में अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही थीं लेकिन हॉलीवुड फिल्म की इंडिया रिलीज के बाद सबकी हालत खराब हो गई. वहीं, नई रिलीज हुई फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ की कमाई तो लाखों में ही सिमट जा रही है.

यह भी पढ़ें: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!

‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ के बारे में

बहरहाल, अगर ‘स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे’ के बारे में बात की जाए तो ये ‘स्पाइडर मैन’ यूनिवर्स की फिल्म है. इसका निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है. टॉम हॉलैंड लीड रोल में हैं और ये उनकी चौथी सोलो फिल्म है. इसमें जेंडया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और सैडी सिंक जैसे अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं. फिल्म को भारत में इंग्लिश के साथ ही तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज किया गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *