सरकार ने बदल दी थी ‘बॉर्डर’ की कहानी! सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी के बीच था जबरदस्त फाइट सीन

d87b9fd3ef27c735c806eb17ef1577c417857374281261064 original


भारतीय सिनेमा के इतिहास में जब भी बात बेहतरीन देशभक्ति फिल्मों की होती है तो ‘बॉर्डर’ का नाम सबसे पहले लिया जाता है. करीब तीन दशक बाद भी इस फिल्म की चमक बिल्कुल फीकी नहीं पड़ी है. अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. फिल्म में सुदेश बेरी और सुनील शेट्टी के बीच एक जबरदस्त फाइट सीन था जिसे रक्षा मंत्रालय की आपत्ति के बाद हटा दिया गया था.

सुनील शेट्टी-सुदेश बेरी के बीच हुई थी जबरदस्त फाइट 

ये खुलासा हाल ही में सुदेश बेरी ने किया है, जिन्होंने फिल्म में मथुरा दास नाम के फौजी का किरदार निभाया था. उन्होंने हाल ही में ‘अकम्पनी अक्की’ (Accompany Akki) पॉडकास्ट पर फिल्म की रिलीज के 29 साल बाद एक बड़ा राज खोला है. 

ये भी पढ़ें: ‘मैं 20 साल का था…’, जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द

सुदेश से इंटरव्यू में बॉर्डर की कोई अनटोल्ड स्टोरी बताने के लिए कहा गया था. इस पर सुदेश ने बताया, ‘सबसे बड़ी अनटोल्ड स्टोरी ये एक्शन है. दो जवान लड़ते नहीं है आपस में. तो उन्होंने (रक्षा मंत्रालय) आकर आपत्ति जताई. हम तो लड़े, फिल्म बना रहे हैं. वो सीन कट गया था. बहुत बड़ा एक्शन सीन हुआ था दोनों तरफ से. प्रॉपर लड़ाई हुई थी, लेकिन बाद में रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि जवान लड़ते नहीं है आपस में. जो नियम है वो है.’

सरकार ने बदल दी थी 'बॉर्डर' की कहानी! सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी के बीच था जबरदस्त फाइट सीन

29 साल बाद आया था ‘बॉर्डर’ का सीक्वल

बॉर्डर में सुदेश बेरी और सुनील शेट्टी के साथ अहम किरदारों में कुलभूषण खरबंदा, अक्षय खन्ना, सनी देओल, जैकी श्रॉफ और पुनीत इस्सर जैसे कलाकार नजर आए थे. 1997 की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार साबित हुई थी. साल 2026 की शुरुआत में इसका सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ आया था. हालांकि इसकी कास्ट बदल गई थी. इसमें सनी देओल के साथ यंग स्टार्स दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन ने काम किया था. 

ये भी पढ़ें: कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, कैकेयी के रोल में छाईं लारा दत्ता, लेकिन ‘रामायण’ में दशरथ की तीसरी रानी सुमित्रा कौन?

सुदेश बेरी के बारे में

66 वर्षीय सुदेश बेरी एक मशहूर एक्टर हैं. साल 1988 की फिल्म ‘खतरों के खिलाड़ी’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले सुदेश ने बॉर्डर के अलावा घायल, एलओसी कारगिल और रिफ्यूजी सहित कई फिल्मों में काम किया है. वहीं वो सिया के राम, महादेव, साजन जी घर आए…परिवार क्यों शर्माए जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *