अजय देवगन की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ के ट्रेलर को CBFC से मिली मंजूरी, जानें- कब और कहां होगा रिलीज?

b8b912221130e4d9a6eae2e7f5530bfb1788403931319209 original


अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इन सबके बीच मेकर्स फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. पिछले वीक ही इसकी स्टार कास्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किए गए थे. हालांकि अब सब इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं. यहां जानते हैं ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर कब आएगा और इसे सीबीएफसी से कौन सा सर्टिफिकेट मिला है.

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को सीबीएफसी से कौन सा मिला सर्टिफिकेट?
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ के ट्रेलर को  सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफ़िकेशन से मंजूरी मिल गई है. इस प्रोमो की लंबाई 2 मिनट 52 सेकंड है और इसे 1 सितंबर को U/A 16+ सर्टिफ़िकेट मिला है.

कब और कहां रिलीज होगा ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर?
रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’  का थिएट्रिकल ट्रेलर गोवा में बहुत धूमधाम से लॉन्च किया जाएगा. इस इवेंट में फ़िल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रहेगी, जिसके मंगलवार, 8 सितंबर या बुधवार, 9 सितंबर को होने की उम्मीद है. दिलचस्प बात यह है कि ‘दृश्यम 2’ (2022) का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी गोवा में ही हुआ था और वह एक यादगार इवेंट था.

 

ये भी पढ़ें:-बुधवार को ‘हनुमान अंश’ का बजा डंका, ‘टॉक्सिक’ का हुआ बंटाधार, जानें- ‘आवारापन 2’ का कलेक्शन

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ स्टार कास्ट
बता दें कि ‘दृश्यम: द कंक्लूज़न’ में अजय देवगन अपने मोस्ट पॉपुलर किरदार विजय सलगांवकर के रोल में कमबैक कर रहे हैं. वहीं तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर भी अपने किरदारों को दोहराते हुए दिखेंगेय वगीं  जबकि जयदीप अहलावत की राजवीर सिंह के रोल में और प्रकाश राज की इंद्रजीत शेट्टी के तौर पर ‘दृश्यम’ की दुनिया में एंट्री हुई है. इनके अलावा कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट में कमबैक कर रहे हैं.

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ के बारे में कब होगी रिलीज?
‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को स्टार स्टूडियो18 द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है. इस पैनोरमा स्टूडियोज प्रोडक्शन फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी अभिषेक पाठक, आमिल कीयन खान और परवेज शेख ने लिखी हैय आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘दृश्यम: द कंक्लूज़न’ 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें:-बुधवार को ‘टॉक्सिक’ की कमाई को लगा झटका, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *