44 की उम्र में जेम्स एंडरसन का कहर, बोल्ड कर लिया 1183वां विकेट

ea75ae3504d3c8776a504bd55239343d17884483199191364 original


इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से तो रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखा है. इन दिनों एंडरसन काउंटी चैंपियनशिप में लैंकशायर की कप्तानी कर रहे हैं. 44 साल की उम्र में भी एंडरसन की गेंदबाजी में वही धार देखने को मिल रही है. बल्लेबाज उनके आगे टिक नहीं पा रहे हैं. सटीक लाइन-लेंथ और स्विंग से वह बल्लेबाजों को अपना शिकार बना रहे हैं. 

उन्होंने टूर्नामेंट में बल्लेबाज को बोल्ड कर अपने फर्स्ट क्लास करियर का 1183वां विकेट लिया. सोशल मीडिया पर उनके इस विकेट का वीडियो भी शेयर किया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एंडरसन बाएं हाथ के बल्लेबाज को इन-स्विंग गेंद डालते हैं. दो कदम निकालकर बल्लेबाज गेंद को डिफेंड करने की कोशिश करता हैं, लेकिन पूरी तरह से नाकाम रहता है. 

टप्पा खाने के बाद गेंद अंदर को तरफ आती है और बैट व पैड के बीच बने गैप से निकलकर स्टम्प की गिल्लियां बिखेर देती है. आउट होने के बाद बल्लेबाज के चेहरे से साफ समझ आता है कि उसे गेंद बिल्कुल भी समझ नहीं आई. 

यह भी पढ़ें: उम्र में धोखाधड़ी के कारण इस भारतीय खिलाड़ी पर लगा बैन, BCCI ने दी सजा

पहली पारी में एंडरसन ने लिए 3 विकेट 

बता दें कि एंडरसन ने मिडलसेक्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच की पहली पारी में 3 विकेट लिए. इसी तीन विकेट में उनका 1183वां विकेट भी शामिल रहा. गौर करने वाली बात यह रही कि इंग्लिश गेंदबाज ने तीनों विकेट बल्लेबाज को बोल्ड करके चटकाए. 

उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत मिडलसेक्स पहली पारी में 247 रन पर ढेर हो गई. इस दौरान एंडरसन के अलावा जॉर्ज बाल्डर्सन और बेन वॉल्कडेन ने भी 3-3 विकेट अपने खाते में डाले. बाकी 1 विकेट टॉम बेली ने अपने नाम किया. 

जेम्स एंडरसन का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

एंडरसन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 188 टेस्ट, 194 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट में उन्होंने 704 विकेट लिए. वनडे में 269 और टी20 इंटरनेशनल में 18 विकेट अपने नाम किए. 

 

यह भी पढ़ें: अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड संग बनाई पहली रील, समरीन ने कहा- ‘यहां ये सब नहीं…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *