Box Office Collection: ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस सुनामी, 30वें दिन की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई

8ed93d73f95bb957e2a43687c1a0615c1788662686068587 original


‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज एंट्री मारी और सारे रिकॉर्ड अपन नाम कर लिए. फिल्म धमाकेदार कलेक्शन कर रही है. हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई बढ़ रही है. फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई है. आइए जानते हैं फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है. 

ये भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का धमाका, शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 30वें दिन 16.25 करोड़ की कमाई की. ये फिल्म की अबतक की सबसे ज्यादा कमाई है. फिल्म को 6,055 शोज मिले और 62 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही. इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 99.13 करोड़ हो गया है. फिल्म अब 31 वें दिन 100 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर लेगी.  

बता दें कि फिल्म ने ग्रॉस 117.27 करोड़ की कमाई कर ली है. 

इस फिल्म की शुरुआत बिना किसी प्रमोशन के हुई थी. फिल्म के लिए पहला हफ्ता ठीक-ठाक रहा था. फिल्म ने 10 लाख की ओपनिंग की थी और पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते तक तो फिल्म के शोज घटकर 30 तक ही रह गए और सिर्फ 40 लाख का ही बिजनेस किया. लेकिन फिर तीसरे हफ्ते फिल्म ने सरप्राइज किया और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला. फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. 29वें दिन 10 करोड़ और 30वें दिन 16.25 करोड़ की कमाई की.

ये भी पढ़ें- ‘बहुत सी बातें आसमान में कही गई…’, सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?

बता दें कि फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने बनाया है. ये फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. Cinépolis और Panorama Studios ने फिल्म को डिस्ट्रिब्यूट किया. फिल्म में शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, विहान शेडगे, अनिल रस्तोगी, नेहा पारांजपे, गौतम त्रिपाठी, ऋषिकश दुबे, निखिल दुबे जैसे स्टार्स दिखे. फिल्म में नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक जर्नी दिखाई गई है. शोभिनव सत्य फिल्म के लीड हीरो थे. ये उनकी डेब्यू फिल्म है.

सेट पर नहीं खाते थे नॉनवेज

टाइम्स ऑफ इंडिया केे मुताबिक, फिल्म की शूटिंग को लेकर डायरेक्टर विशाल ने कहा, ‘जय संतोषी मां इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री की सबसे सक्सेसफुल फिल्म है और बहुत लोग ये जानते ही नहीं. मैं डेढ़ साल से फिल्म के लिए रिसर्च कर रहा था. क्योंकि इस तरह की कैटेगरी के लिए अभी फिल्मों में काफी खाली जगह है. मैं इस फिल्म का प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हूं. मैं अपनी फीस भी नहीं ली. सेट पर सिर्फ वेजिटेरियन खाना आया. हम हर दिन सुबह हनुमान चालीसा पढ़ते थे. फिल्म की रिलीज से पहले मैं साढ़े 4 महीने फ्रूट्स डायट पर था.’

इसके अलावा उन्होंने बताया, ‘मैंने ओटीटी प्लेटफॉर्म को भी पिच किया था. वहां उन्होंने मुझसे कहा कि मैं एक इंटरनेशनल रिलिवेंस के साथ इंडियन स्टोरी लेकर आया हूं. मैं इस तरह से फिल्म की कहानी  को बताया कि मैं सच में रोने ही लगा था. उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट किया. कोई बात नहीं. इंडस्ट्री में ये होता रहता है. हम कई बार रिजेक्ट हुए हैं. लेकिन जिस तरह से किया, जिस भाषा का उपयोग किया, वो अपमानजनक थी.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *