टीम इंडिया को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट, एशियन गेम्स से आया अपडेट

d5f728ba9752496492195d98727470a01788917682627975 original


एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है, जिनमें भाग लेने भारतीय क्रिकेट टीम भी जाएगी. आमतौर पर टीम इंडिया जब किसी टूर या इवेंट में भाग लेने जाती है तब उसके 5-स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाती है. एशियाई खेलों का आयोजन जापान में होगा. बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि एशियन गेम्स के आयोजक जैसी व्यवस्था करेंगे, भारतीय खिलाड़ियों को वही स्वीकार करना होगा.

नहीं मिलेगा 5 स्टार होटल

भारतीय दल की सेंड-ऑफ सेरेमनी के मौके पपर राजीव शुक्ला ने कहा, “आयोजक जो कुछ भी उपलब्ध करवा रहे हैं, खिलाड़ी वहीं रहेंगे. हमने भी नजर बनाई हुई है कि वहां भारतीय खिलाड़ियों को कैसी व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे हमारे खिलाड़ियों को कोई परेशानी ना हो. वे निश्चित रूप से 5-स्टार होटल तो नहीं हैं, लेकिन रहने के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है.”

एशियन गेम्स में महिला टीमों के क्रिकेट मैच 17 सितंबर से ही शुरू हो जाएंगे, जो 22 सितंबर तक खेले जाएंगे. वहीं पुरुष टीम 24 सितंबर-3 अक्टूबर तक एक्शन में दिखेंगी. भारतीय महिला टीम का क्वार्टरफाइनल मुकाबला 18 सितंबर को जापान के साथ होगा. वहीं मेंस टीम इंडिया 28 सितंबर को अपना पहला मैच खेलेगी.

राजीव शुक्ला ने आगे यह भी कहा, “हमारे खिलाड़ियों के लिए जैसी भी व्यवस्था की गई है, उसकी हामारे पास तस्वीर और वीडियो हैं. मुझे लगता है कि वह अच्छी जगह है. हमारे खिलाड़ियों को वहीं रहना होगा, नहीं तो उनके लिए ओसाका या टोक्यो में रहने की व्यवस्था करनी पड़ती, जो नागोया से बहुत दूर हैं.

यह भी पढ़ें: BCCI ने कब-कब अफगानिस्तान की मदद की? कितनी बार भारत में दिया होमग्राउंड

किसने की व्यवस्था

राजीव शुक्ला ने यह भी बताया कि भारतीय खिलाड़ियों को अलग से कमरा दिया जाएगा, वे आपस में रूम शेयर नहीं करेंगे. इतिहास में ऐसा होता आया है कि 2 क्रिकेटर एक ही रूम शेयर करते थे. उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स आयोजन समिति, भारतीय ओलंपिक संघ और जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने मिलकर क्रिकेटरों के लिए ठहरने की व्यवस्था की है.

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने पहले जापान का दौरा किया था. उस समय एसीसी अधिकारियों को ड्रेसिंग रूम, पिच और मैदान से भी आपत्ति थी. आयोजकों ने सुधार किया, जिसके बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल सभी व्यवस्थाओं से संतुष्ट है.

यह भी पढ़ें:

दलीप ट्रॉफी: ‘फ्लैट पिच’ पर मोहम्मद शमी का जलवा, 4 मेडन ओवर; चटकाए इतने विकेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *