अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, एक में तो कर ली कोहली की बराबरी

cf0c8e42873c40d45c28c6aacd7c5a0d17896635954331212 original


अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में ऐतिहासिक शतक जड़ा, उन्होंने 34 गेंदों में 108 रनों की पारी खेली. इस पारी में 102 रन तो उन्होंने छक्के-चौकों से बना डाले. उन्होंने पहले विकेट के लिए संजू सैमसन के साथ मिलकर 142 रनों की साझेदारी की. दोनों ने पॉवरप्ले में 100 रन बनाए, जो टी20 में भारत क पॉवरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बन गया है. अभिषेक ने इस पारी में 3 बड़े रिकॉर्ड बनाए.

टी20 में सबसे ज्यादा शतक

अभिषेक शर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. अब वह कोहली के साथ संयुक्त रूप से टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं. उन्होंने 205 पारियों में 10 शतक लगाए हैं, कोहली ने 413 पारियों में 10 शतक लगाए. उनके बाअद 8-8 शतक के साथ केएल राहुल, संजू सैमसन और रोहित शर्मा हैं.

टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक!

फुल मेंबर्स टीम में अभिषेक शर्मा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 30 गेंदों में शतक जड़ा. दूसरे स्थान पर सिकंदर रजा है, जिम्बाब्वे के प्लेयर ने 2024 में 33 गेंदों में शतक जड़ा था.

यह भी पढ़ें- ओम नम: शिवाय’, शतक के बाद बीच मैदान पर अभिषेक शर्मा का मंत्र जाप; रिएक्शन वायरल

एक टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस रन

एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज या टूर्नामेंट में 200 से अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए. तीसरी बार है जब उन्होंने ऐसा किया. अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 82 रन बनाए थे, दूसरे में 39 और तीसरे में 108 रन बनाए. 3 पारियों में उन्होंने कुल 229 रन बनाए. उनके आलावा सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और ईशान किशन ने 3-3 बार ऐसा किया. इस मामले में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 5 बार ऐसा किया.

यह भी पढ़ें- संजू सैमसम के 9 हजार रन पूरे, रोहित-कोहली जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

127 रनों से जीता भारत

अभिषेक शर्मा के आलावा संजू सैमसन ने भी शानदार अर्धशतकीय (50) पारी खेली. भारत ने 221 रन बनाए थे, जवाब में अफगानिस्तान टीम 94 रनों पर सिमट गई और भारत ने 127 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया. श्रेयस अय्यर एंड टीम ने ये सीरीज 3-0 से अपने नाम की.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *