NTPC ने कैंसिल किया 400 करोड़ का टेंडर, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

42a657d71a42a2449c2ac61840b1e78217898820280491379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • एनटीपीसी ने जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स का ₹400 करोड़ का ठेका रद्द किया.
  • ठेकेदार मौदा BESS परियोजना में प्रगति नहीं कर पाया था.
  • परियोजना में शुरुआती 6 महीनों से ही काफी देरी हुई थी.
  • इस फैसले से GR Infraprojects के शेयरों पर प्रभाव पड़ेगा.

देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने शनिवार को कहा कि उसने GR Infraprojects के 400 करोड़ रुपये के टेंडर को कैंसिल कर दिया है, जो महाराष्ट्र के मौदा सुपर थर्मल पावर स्टेशन पर 400-MWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ था. 

क्यों हुआ कैंसिल?

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कॉन्ट्रैक्टर अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने और प्रोजेक्ट में जरूरी प्रोग्रेस हासिल करने में नाकाम रहा. कंपनी ने कहा, “NTPC ने मौदा सुपर थर्मल पावर स्टेशन पर 400-MWh BESS प्रोजेक्ट के लिए GR Infraprojects को दिया गया कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया है क्योंकि कॉन्ट्रैक्टर अपनी कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी जिम्मेदारियां पूरी करने और प्रोजेक्ट में जरूरी प्रोग्रेस हासिल करने में नाकाम रहा.”

राष्ट्रीय ऊर्जा लक्ष्यों के तहत इस प्रोजेक्ट को ठेका मिलने की तारीख (अप्रैल 2026) से 15 महीनों के भीतर पूरा किया जाना था, लेकिन शुरुआती 6 महीनों में ही इसके मुख्य निर्माण कार्यों में काफी देरी हो गई.

एनटीपीसी ने कहा कि उसने जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के लिए संविदात्मक नोटिस भी जारी किया था, लेकिन बावजूद इसके कोई कदम नहीं उठाए जाने की वजह से दोनों कंपनियों के बीच विवाद बढ़ा और प्रोजेक्ट आखिरकार कैंसिल हो गया. 

फोकस में रहेंगे शेयर

कल यानी कि 21 सितंबर को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन दोनों ही कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी. एक तरफ 400 करोड़ से अधिक का बड़ा सरकारी प्रोजेक्ट हाथ से निकलने की खबर से सोमवार को GR Infraprojects के शेयर में भारी बिकवाली देखी जा सकती है. दूसरी तरफ एनटीपीसी चूंकि एक दिग्गज नवरत्न कंपनी है इसलिए 400 करोड़ के प्रोजेक्ट के कैंसिल होने की खबरों का इसके शेयरों पर कोई नकारात्मक असर पड़ने की संभावना कम है. 

बता दें कि एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC Limited) भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन कार्य करती है और यह वर्तमान में देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी है. भारत में पैदा होने वाली कुल बिजली का एक बहुत बड़ा हिस्सा अकेले एनटीपीसी के पावर प्लांटों से आता है. कंपनी पारंपरिक थर्मल पावर के साथ-साथ अब रिन्यूएबल एनर्जी (सौर और पवन ऊर्जा) में भी तेजी से विस्तार कर रही है.

ये भी पढ़ें: 

अगले हफ्ते 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 21 से 27 सितंबर के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *