Dhanteras Jewellery Offers: 20% मेकिंग छूट या फ्री सोने का सिक्का, कौन सा फायदेमंद?

b371941109bada7023d93563c963817e17937726248181482 original


धनतेरस के मौके पर सोना खरीदना कई परिवारों के लिए खास परंपरा है. इस दौरान ज्वैलरी शोरूम ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के ऑफर पेश करते हैं. सोने के गहनों की मेकिंग चार्ज पर छूट मिल रही है, तो कहीं खरीदारी के साथ मुफ्त गोल्ड कॉइन दिया जा रहा है. ऐसे में ग्राहकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर कौन-सा ऑफर चुनने से उनकी जेब को ज्यादा फायदा होगा.

धनतेरस पर कई ज्वैलर्स खरीदारी के साथ ग्राहकों को मुफ्त सोने का सिक्का भी दे रहे हैं. खरीदारी की रकम के अनुसार इस सिक्के का वजन अलग-अलग हो सकता है. आमतौर पर 0.5 से 1 ग्राम तक के गोल्ड कॉइन दिए जा रहे हैं.

मौजूदा कीमतों के उदाहरण के अनुसार, 24 कैरेट के 1 ग्राम सोने के सिक्के की कीमत करीब 13,500 रुपये बताई गई है. ऐसे में मुफ्त मिलने वाले सिक्के की कीमत लगभग 5 हजार से 13 हजार रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा, सोने की कीमत भविष्य में बढ़ने पर इसकी कीमत में भी इजाफा हो सकता है.

खरीदारी से पहले किस बात का रखें ध्यान?

दोनों ऑफर में बेहतर विकल्प चुनने के लिए ग्राहकों को अपनी खरीदारी की रकम, मेकिंग चार्ज और मुफ्त मिलने वाले सिक्के का वजन समझना चाहिए. अगर आप महंगे या भारी गहने खरीद रहे हैं, तो मेकिंग चार्ज पर छूट फायदेमंद हो सकती है. वहीं, मुफ्त मिलने वाला गोल्ड कॉइन ज्यादा मूल्य का हो तो दूसरा ऑफर बेहतर साबित हो सकता है.

खरीदारी से पहले दोनों ऑफर का पूरा हिसाब लें और अंतिम बिल की तुलना करें. साथ ही सिक्के की शुद्धता, हॉलमार्क और ऑफर की शर्तों की जानकारी जरूर लें. इससे त्योहार की खरीदारी में बेहतर बचत की जा सकती है.

मेकिंग चार्ज पर 20 प्रतिशत छूट से कितनी होगी बचत?

सोने के गहने खरीदते समय ग्राहकों को सोने की कीमत के अलावा मेकिंग चार्ज भी देना पड़ता है. यह चार्ज गहने को बनाने और उसका डिजाइन तैयार करने के लिए लिया जाता है. आमतौर पर गहनों के डिजाइन और कारीगरी के आधार पर यह शुल्क 5 से 20 फीसदी या इससे अधिक भी हो सकता है.

उदाहरण के तौर पर अगर कोई ग्राहक 1 लाख रुपये की सोने की ज्वैलरी खरीदता है और उस पर 15 फीसदी मेकिंग चार्ज लगता है, तो उसे 15 हजार रुपये अतिरिक्त देने होंगे. ऐसे में मेकिंग चार्ज पर 20 फीसदी की छूट मिलने से 3 हजार रुपये की बचत होगी. यानी ग्राहक को 15 हजार की जगह 12 हजार रुपये मेकिंग चार्ज देना पड़ेगा. हालांकि, यह गणना जीएसटी से पहले की है.

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली समेत 6 स्टेशनों पर 14 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट बंद, भीड़ पर फैसला

यह भी देखें- 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *