क्या धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? जानें असली वजह

d4844df797f34d2895220c3f4b76558917771801588531257 original


How To Remove Odor From Washing Machine: आपकी वॉशिंग मशीन, जो बाहर से साफ-सुथरी दिखती है, दरअसल बदबू पैदा करने वाले माइक्रोऑर्गैनिज्म का घर बन सकती है. आजकल ठंडे पानी में कपड़े धोने का चलन बढ़ गया है, जिससे बैक्टीरिया और शरीर से निकले तेल पूरी तरह खत्म नहीं हो पाते. ये मिलकर एक चिपचिपी परत बना लेते हैं, जिसे बायोफिल्म कहा जाता है. यही परत कपड़ों से चिपक जाती है और समय के साथ उनमें अजीब सी सीलन या खट्टी गंध पैदा कर देती है.

आपकी सोच से उलट सच्चाई

अक्सर हम सोचते हैं कि साबुन और पानी से भरी मशीन खुद ही सबसे साफ जगह होगी, लेकिन सच्चाई इससे उलट है. जब आप पसीने से भरी टी-शर्ट या चादर मशीन में डालते हैं, तो आप अनजाने में नमी, तेल और  माइक्रोऑर्गैनिज्म को एक ऐसा माहौल दे देते हैं, जहां वे आसानी से पनप सकें. पहले गर्म पानी से धोने पर ये  माइक्रोऑर्गैनिज्म काफी हद तक खत्म हो जाते थे, लेकिन अब ठंडे पानी में ये जिंदा रहते हैं और धीरे-धीरे जमा होते जाते हैं. 

मशीन के अंदर इनकी दुनिया

दरअसल, मशीन के अंदर एक छोटी सी दुनिया बस जाती है. रबर की सील, डिटर्जेंट रखने की ट्रे और ड्रम के किनारों पर ये बायोफिल्म जम जाती है. जर्नल एंटीबायोटिक्स में पब्लिश एक स्टडी बताती है कि ये माइक्रोऑर्गैनिज्म केवल मौजूद ही नहीं रहते, बल्कि सक्रिय रूप से कपड़ों और डिटर्जेंट के बचे हुए अंशों को तोड़ते रहते हैं. इस प्रक्रिया में वे सल्फर यौगिक और फैटी एसिड जैसे तत्व छोड़ते हैं, जो पुराने कपड़ों जैसी बदबू का कारण बनते हैं.

इसे भी पढ़ें – Height Increase Tips: किन तरीकों से उम्र निकलने के बाद भी बढ़ा सकते हैं लंबाई? जानिए ये आसान तरीके

इस स्टडी में एक और अहम बात सामने आई, कपड़ों का कपड़ा भी इसमें बड़ी भूमिका निभाता है. सूती कपड़े जहां आसानी से साफ हो जाते हैं, वहीं पॉलिएस्टर जैसे आर्टिफिशियल  कपड़े तेल को सोख लेते हैं लेकिन पानी को नहीं. इससे माइक्रोऑर्गैनिज्म के अवशेष कपड़ों में चिपके रह जाते हैं और पहनने पर गर्मी के कारण फिर से बदबू छोड़ते हैं.

मशीन से ही आते हैं बैक्टीरिया

माइक्रोबायोलॉजी रिसर्च जर्नल में छपे एक अन्य स्टडी में यह भी पाया गया कि कई बार साफ दिखने वाले कपड़ों पर मौजूद बैक्टीरिया खुद मशीन से ही आते हैं. खासकर साझा या सार्वजनिक मशीनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है. वहां अलग-अलग लोगों के कपड़ों से आए सूक्ष्मजीव मशीन में जमा हो जाते हैं और हर धुलाई के साथ नए कपड़ों में पहुंच जाते हैं. इस समस्या से बचने के लिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि महीने में कम से कम एक बार मशीन को 60 डिग्री या उससे अधिक तापमान पर ब्लीच के साथ खाली चलाएं. इससे अंदर जमा बायोफिल्म खत्म हो जाती है. इसके अलावा, हर धुलाई के बाद मशीन का दरवाजा खुला छोड़ना चाहिए ताकि अंदर नमी न बनी रहे.

इसे भी पढ़ें- Cooler Water Cleaning Tips : कूलर में हमेशा साफ रहेगा पानी, बस डाल दें ये छोटी सी चीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *