बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. उनके तलाक की हियरिंग शुरू हो चुकी है, जिसके चलते वो आजकल ऑस्ट्रिया में हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने दिवंगत बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोती नजर आईं. इसके साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा. सेलिना ने बताया कि उन्हें अपने तीनों बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिससे वो और ज्यादा परेशान हैं.
कब हुई सेलिना जेटली की शादी?
सेलिना जेटली ने साल 2011 में पीटर हाग से शादी की थी. शादी के एक साल बाद यानी 2012 में एक्ट्रेस जुड़वां बच्चों विंस्टन और विराज की मां बनीं. इसके बाद साल 2017 में सेलिना ने फिर से जुड़वां बच्चों शमशेर और आर्थर को जन्म दिया. हालांकि, शमशेर की दिल से संबंधित बीमारी के चलते उसी साल मौत हो गई थी. फिलहाल सेलिना के तीन बच्चे विंस्टन, विराज और आर्थर हैं.
ये भी पढ़ें:- पीटर हाग संग 15 साल की शादी टूटने पर सेलिना जेटली ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘सभी खूबसूरत चीजों के पीछे की सच्चाई…’
सेलिना जेटली और पीटर हाग का तलाक
टाइम्स ऑफि इंडिया के अनुसार, बीते साल सितंबर में सेलिना के पति पीटर ने अचानक उन्हें तलाक दे दिया था, जिसके बाद सेलिना ने नवंबर 2025 में पति के खिलाफ मारपीट और घरेलु हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई है. सेलिना ने इस इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें 15वीं शादी की एनिवर्सरी के आसपान तलाक का नोटिस मिला था.
सेलिना जेटली का तलाक क्यों हुआ?
सेलिना जेटली ने नंवबर 2025 में पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. ये मामला मुंबई के अंधेरी स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में दर्ज किया गया है. एक्ट्रेस ने 21 नवंबर को मुंबई की एक अदालत में याचिका दायर की थी, जिसके बाद ऑस्ट्रिया के रहने वाले पीटर को नोटिस जारी किया गया. सेलिना और पीटर के तलाक की हियरिंग शुरू हो चुकी है.
सेलिना जेटली ने पीटर हाग पर लगाए ये आरोप
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सेलिना ने पति पीटर के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत घरेलू हिंसा, क्रूरता और हेरफेर का मामला दर्ज कराया है. उन्होंने पीटर से 100 करोड़ रुपये का मुआवजा मांगा है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने हर महीने 10 लाख रुपये का भरण-पोषण की मांग की है. फिलहाल ये मामला फिलहाल अदालत में है.
किसके साथ हैं सेलिना जेटली के बच्चे?
सेलिना के तीनों बच्चे (विंस्टन, विराज और आर्थर) फिलहाल उनके पति पीटर हाग के साथ ऑस्ट्रिया में हैं. वो अपने बच्चों की कस्टडी के लिए कानून का सहारा ले रही हैं. सेलिना ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया है कि ऑस्ट्रिया फैमिली कोर्ट से जॉइंट कस्टडी का आदेश मिलने के बावजूद उन्हें अपने बच्चों से मिलने या बात करने से रोका जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- मुश्किल वक्त से गुजर रहीं सेलिना जेटली, बेटे की कब्र पर गई एक्ट्रेस, फूट-फूटकर रोईं
कब इंडिया आईं सेलिना जेटली
सेलिना जेटली का जन्म 24 नवंबर, 1981 को काबुल, अफगानिस्तान में हुआ था. उनके पिता भारतीय सेना में अधिकारी थे, जिसकी वजह से उनका बचपन भारत के अलग-अलग शहरों में बीता. सेलिना ने साल 2001 में ‘फेमिना मिस इंडिया’ का खिताब जीतकर अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और साल 2003 में फिल्म ‘जानशीन’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. बता दें कि सेलिना जेटली ने ‘मनी है तो हनी है’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘अपना सपना मनी मनी’ और ‘नो एंट्री’ जैसी फिल्मों में काम किया है.