Fridge Smell Removal Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही घर की कई चीजों में इसका असर दिखाई देने लगता है. तेज तापमान के कारण खाने पीने की चीजें जल्दी खराब होने लगती है. इसका सबसे ज्यादा असर किचन और फ्रिज पर पड़ता है. गर्मियों में लोगों की शिकायत रहती है कि फ्रिज खोलते ही अजीब सी बदबू आने लगती है. जिससे न सिर्फ फ्रिज बल्कि पूरा किचन प्रभावित होने लगता है. दूध, सब्जियां, कटे हुए फल, बचा हुआ खाना, फ्रिज में जमा नमी मिलकर ऐसी गंध पैदा करती है जो समय के साथ तेज हो सकती है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि अगर गर्मी में आपके फ्रिज से भी बदबू आने लगी है तो कौन से घरेलू उपाय से आप मिनटों में समस्या दूर करेंगे.
क्यों आती है गर्मी में फ्रिज से ज्यादा बदबू?
गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के कारण खाद्य पदार्थ जल्दी खराब होने लगते हैं. अगर फ्रिज में खुला खाना, कटे हुए फल या सब्जी रखी जाए तो उनसे निकलने वाली गंध पूरे फ्रिज में फैल जाती है. इसके अलावा फ्रिज के अंदर जमा नमी बैक्टीरिया और फंगस को बढ़ने का मौका देती है, जिससे बदबू और तेज हो सकती है. किचन में मौजूद मसाले, तेल के धुएं और कूड़ेदान से निकलने वाली गंध भी समस्या को बढ़ा सकती है. अगर किचन में पर्याप्त वेंटिलेशन नहीं है तो यह बदबू लंबे समय तक बनी रहती है.
बेकिंग सोडा से दूर होगी फ्रिज की दुर्गंध
फ्रिज की बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा सबसे असरदार घरेलू उपाय में से एक माना जाता है. इसके लिए एक छोटी कटोरी में बेकिंग सोडा रखकर फ्रिज के किसी कोने में रख दें. यह खराब गंध को धीरे-धीरे सोख लेता है. अगर फ्रिज पर दाग-धब्बे जम हो गए हैं तो बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें और उससे शेल्फ या ट्रे साफ करें. इससे दाग हटाने के साथ फ्रिज भी ताजा महसूस होगा.
ये भी पढ़ें-Top 5 Mutton Dishes: ये हैं मटन की 5 सबसे बेहतरीन रेसिपी! बकरीद पर अपने मेहमानों को खिलाएं और खूब तारीफ पाएं
नींबू देगा ताजगी और फ्रेश खुशबू
नींबू की खुशबू नेचुरल रूप से बदबू को कम करने में मदद करती है. आप बेकिंग सोडा में कुछ बूंदे नींबू की मिलाकर कटोरी फ्रिज में रख सकते हैं. इसके अलावा नींबू के छिलकों या नींबू का रस भी फ्रिज में रखने से दुर्गंध कम होने लगती है और अंदर ताजगी बनी रहती है
कॉफी पाउडर भी है असरदार उपाय
अगर फ्रिज से तेज बदबू आ रही है तो कॉफी पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है. एक छोटे कटोरे में सुखे कॉफी पाउडर भरकर फ्रिज में रख दें. कॉफी खराब गंध को रोकने का काम करती है और फ्रिज में हल्की खुशबू बनाए रखती है. लंबे समय से जमा खाने की स्मेल को कम करने में यह तरीका काफी उपयोगी माना जाता है.
ये भी पढ़ें-Desi Summer Drinks: नौतपा की भयंकर गर्मी में खूब काम आएंगी ये ड्रिंक, केवल पांच रुपये में हो जाएगी तैयार