आज सोने के साथ-साथ चांदी भी हुई महंगी, जानें 10 ग्राम की कितनी बैठेगी कीमत? | Gold

7cd88977f766159c52f33686fe0470d017853804703761379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आज सोने-चांदी की कीमतों में तेजी; 24 कैरेट ₹1,42,530/10 ग्राम.
  • वैश्विक स्तर पर सोना 0.66% चढ़ा; 22, 18 कैरेट भी महंगा.
  • घरेलू चांदी 0.77% बढ़ी, ₹2.17 लाख प्रति किलोग्राम हुई.

Gold- Silver Price Today 30 July 2026: आज देश में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. अमेरिकी कमोडिटी एक्सचेंज (COMEX) पर सोना 0.66% मजबूत होकर 4063 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो वैश्विक निवेशकों के बीच सोने की लगातार मांग को दर्शाता है.

वहीं, अगर घरेलू बाजार की बात करें, तो आज देश में 24 कैरेट वाला शुद्ध सोना 0.37% बढ़कर 1,42,530 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. कल 24 कैरेट के सोने का बंद भाव 1,42,005 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. यानी कि कीमतों में 525 रुपये का इजाफा हुआ है. 

18 और 22 कैरेट की ताजा कीमत

22 कैरेट सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम 1,33,990 रुपये है. इसके कल के मुकाबले 495 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, 18 कैरेट वाले सोने की कीमत में कल के मुकाबले 405 रुपये का इजाफा हुआ है. आज इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,09,630 रुपये है.

शहरवार सोने की कीमतें

शहर 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली 1,42,280 रुपये 1,30,423 रुपये
मुंबई 1,42,530 रुपये 1,30,653 रुपये
कोलकाता 1,42,340 रुपये 1,30,478 रुपये
चेन्नई 1,42,940 रुपये 1,31,028 रुपये
बेंगलुरु 1,42,640 रुपये 1,30,753 रुपये

चांदी की कितनी है कीमत?

आज 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज स्पॉट सिल्वर 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 58.11 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 58 डॉलर का यह मजबूत सपोर्ट लेवल इंडस्ट्रियल सेक्टर में चांदी की तेज डिमांड को दर्शाता है. वहीं, आज वैश्विक बाजार के मुकाबले घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में अधिक बढ़ोतरी देखी जा रही है.

घरेलू हाजिर बाजार में आज चांदी की कीमत 0.77% चढ़कर 2.17 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है. इस हिसाब से प्रति 10 ग्राम चांदी की कीमत 2170 रुपये है. अगर आप आज चांदी के सिक्के, बर्तन या गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह ध्यान रखें कि 2,17,000 रुपये के बेस प्राइस के ऊपर अलग से 3% GST और ज्वेलर्स का मेकिंग चार्ज भी लगेगा. 

ये भी पढ़ें:

FDI: 11 सालों में बदला देश का नक्शा, 143% बढ़ा विदेशी निवेश, आया बंपर पैसा 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *