यूपी के अमरोहा से चुनाव लड़ेंगे क्रिकेटर मोहम्मद शमी? जानें वायरल दावे का सच

49d737570d9a4519fea87e9e3970dee41789921742402143 original


भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की जद्दोजहद में लगे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सुर्खियों में है. इस बार शमी मैदान पर अपनी तूफानी गेंदबाजी को लेकर चर्चा में नहीं हैं, बल्कि मैदान से इतर एक मुलाकात को लेकर खबरों में हैं. दरअसल, शमी ने राष्ट्रीय लोक दल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी से दिल्ली में मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद खबरें आने लगीं कि शमी राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर मीडिया में यह दावा किया जाने लगा कि मोहम्मद शमी राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर अमरोहा से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. पर इन दानों में कितनी सच्चाई है? इसका पता आपको यहां चल जाएगा. 

हमारे सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मद शमी को लेकर किए जा रहे ये सभी दावें महज अफवाह और कयास हैं. शमी ने अभी राजनीति में जाने या यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला नहीं किया है. सूत्रों से हमें जानकारी मिली है कि ये सभी दावें पूरी तरह से गलत हैं. हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले पर शमी या आरएलडी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. कई खेल पत्रकारों ने भी शमी की चुनाव लड़ने की बात को महज अफवाह बताया है.

शमी आखिरी बार भारत के लिए मार्च 2025 में खेले थे. वह भारत के लिए 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे. इसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर हैं. 36 साल के शमी फिलहाल घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं, और टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में जुटे हैं. शमी भारत के लिए 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम 229 विकेट हैं. वहीं वनडे में उन्होंने 206 विकेट लिए हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 27 विकेट हैं. शमी आईपीएल में अब तक 132 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 145 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल में वह फिलहाल लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा हैं. 

यह भी पढ़ें- 

वेस्टइंडीज ODI सीरीज में बेंच पर रहेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, प्लेइंग-11 में नहीं मिलेगा मौका!





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *