वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी

a893a71db8394f978c12529bef86183d1785899997740975 original


अजीत अगरकर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर पद से हटाए जा सकते हैं. BCCI उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण को मुख्य चयनकर्ता का पद सौंप सकती है, जो अभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के हेड भी हैं. दैनिक जागरण के अनुसार वीवीएस लक्ष्मण नए चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में सबसे आगे हैं. यह पूरा मामला रोहित शर्मा को टीम से बाहर रखने को लेकर बताया जा रहा है. दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा की रिटायरमेंट की अटकलों ने खूब जोर पकड़ा. कहा गया कि लॉर्ड्स पर रोहित अपने करियर का आखिरी मैच खेलेंगे.

रोहित को हटाना है टारगेट

दैनिक जागरण के अनुसार अजीत अगरकर की लीडरशिप वाली सेलेक्शन कमिटी ने गौतम गंभीर की लीडरशिप वाले टीम मैनेजमेंट के सामने रोहित शर्मा को फ्यूचर प्लान से बाहर रखने का विचार सामने रखा था. इसी बीच लॉर्ड्स वनडे आता है, जिसमें रोहित 110 गेंद में 138 रन की पारी खेल देते हैं. यह वनडे क्रिकेट इतिहास में लॉर्ड्स पर भारत के लिए सबसे पहला शतक था.

यह भी खुलासा हुआ कि भारतीय टीम का कामकाज संभाल रहे काफी सारे लोग नहीं चाहते कि रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलें. बता दें कि बहुत जल्द BCCI आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे को लेकर रिव्यू मीटिंग करने वाली है. इसी मीटिंग में अजीत अगरकर के भविष्य पर भी फैसला लिया जा सकता है. अगरकर का कार्यकाल जून 2026 में ही समाप्त हो गया था, लेकिन उनका कार्यकाल 3 महीने के लिए बढ़ाया गया था. उम्मीद की जा रही थी कि वो 2027 वर्ल्ड कप के अंत तक चीफ सेलेक्टर बने रहेंगे, लेकिन अब स्थिति बदली हुई नजर आ रही है.

वीवीएस लक्ष्मण लेंगे जगह!

रिपोर्ट के अनुसार वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं. वीवीएस लक्ष्मण को साल 2021 के आखिरी समय में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) का डायरेक्टर चुना गया था. वो पिछले पांच साल से इस पद पर कायम हैं. समय-समय पर उन्होंने टीम इंडिया की कोचिंग भी की है. उदाहरण के तौर पर हालिया जिम्बाब्वे टूर पर लक्ष्मण ही टीम इंडिया के हेड कोच थे और एशियन गेम्स में भी वो ही बतौर हेड कोच टीम इंडिया के साथ रहेंगे.

यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?

BCCI ने जारी किया था बयान

रोहित का यह शतक सेलेक्शन मैनेजमेंट और टीम मैनेजमेंट के लिए झटके की तरह आया. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया को सामने आकर स्टेटमेंट तक जारी करना पड़ा कि रोहित शर्मा जब तक टीम का हिस्सा हैं तब तक खेलते रहेंगे. सबसे अहम बात यह कि अजीत अगरकर को बिना बताए बीसीसीआई ने यह स्टेटमेंट जारी किया था.

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया था कि, “रोहित शर्मा वनडे टीम का नियमित हिस्सा हैं. वे जब तक टीम के प्लान में शामिल हैं, तब तक टीम इंडिया के लिए खेलते रहेंगे. लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं होगा.”

यह भी पढ़ें:

जहीर खान ने खरीदी टीम, 4 बार की चैंपियन टीम के बने सह-मालिक

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *