शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल

fe73a17aaecc2ffd3a7499b22f6446dc17801207499291212 original


शुभमन गिल ने जब अपना शतक पूरा किया तब उनके पिता ने सिद्धू मूसेवाला जैसा सेलिब्रेशन किया. वह बहुत खुश थे, क्योंकि उनके शतक की मदद से गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंच रही थी. जब टीम जीत गई तो वो ग्राउंड पर आए और डांस करने लगे, उन्होंने अपने बेटे को भी नचाने की कोशिश की, लेकिन गिल उनके गले लगकर चले गए. ये खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मैच में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर IPL 2026 के फाइनल में जगह बनाई.

शुभमन गिल ने 47 गेंदों में चौके के साथ अपना शतक पूरा किया. ये IPL इतिहास में प्लेऑफ में सबसे तेज शतक है. वह पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने प्लेऑफ में 2 शतक लगाए हैं. वह प्लेऑफ में शतक लगाने वाले पहले कप्तान बने. उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस पहली बार फाइनल तक पहुंची है, इससे पहले दोनों बार हार्दिक की कप्तानी में टीम फाइनल तक पहुंची थी. लखविंदर सिंह गिल ने बेटे शुभमन के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में सेलिब्रेट किया. बता दें कि कल ही के दिन 2022 में सिंगर की गोली मारकर ह्त्या कर दी गई थी.

यह भी पढ़ें- राजस्थान रॉयल्स की हार से टूटे वैभव सूर्यवंशी, नहीं रुक रहे थे आंसू; वायरल हुआ वीडियो

शुभमन गिल के पिता का डांस

गुजरात टाइटंस की जीत के बाद अपनी पत्नी के साथ मैदान पर आए लखविंदर सिंह गिल बहुत खुश थे. उन्होंने अपने बेटे का हाथ पकड़ा और नाचने लगे, स्टेडियम में बैठे किसी फैन ने इस वीडियो को बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया. ये वीडियो वायरल हो रहा है. शुभमन ने दूसरे क्वालीफायर में 53 गेंदों में 104 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 15 चौके जड़े. जब वह आउट हुए तब GT जीत की दहलीज पर थी.

यह भी पढ़ें- RCB vs GT फाइनल से पहले होगी क्लोजिंग सेरेमनी, जानिए कब-कहां, किस समय शुरू होगा मैच?

IPL 2026 का फाइनल गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है. GT ने अपने पहले संस्करण (2022) में खिताब जीता था. RCB ने पिछले साल अपना पहला खिताब जीता था. दोनों टीमें अपने दूसरे खिताब के लिए भिड़ेंगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *