IND vs AFG 1st ODI: भारत ने जीता पहला वनडे, गुरबाज के शतक पर फिरा पानी; गिल-राहुल ने उड़ाए अफगानिस्तान के होश

6b29761f1ec53a0f2044077e692b3a9217813679256691212 original


धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. बारिश की वजह से ये मुकाबला 4 घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ, जो 25-25 ओवरों का तय हुआ था. शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. 26 पर 3 विकेट गिरने के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार शतकीय पारी खेलकर अफगानिस्तान के स्कोर को 194 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिक निभाई थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने नाबाद 84 रन बनाए, केएल राहुल ने 19 गेंदों में 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत को 13 गेंद शेष रहते जीत दिलाई. विजयी रन भी राहुल के बल्ले से आया.

195 को चेज करते हुए भारतीय ओपनर्स से अच्छे शुरुआत की जरुरत थी, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने सधी हुई शुरुआत की. दोनों अच्छी लय में थे, लेकिन तालमेल की कमी के चलते रोहित रन आउट हो गए. उन्होंने 16 रन बनाए. 46 पर पहला विकेट गिरने के बाद कप्तान गिल ने ईशान किशन के साथ मिलकर 70 रनों की साझेदारी की, ईशान 34 के स्कोर पर राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हुए.

शुभमन गिल ने खेली मैच जिताऊ पारी

चौथे नंबर पर आए उपकप्तान श्रेयस अय्यर फ्लॉप रहे, उन्हें जियौर रहमान ने 18वें ओवर में आउट किया. अय्यर ने 12 रन बनाए, इसके बाद केएल राहुल ने 205 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. 19 गेंदों में खेली इस पारी में राहुल ने 3 छक्के और 4 चौकों जड़े.

शुभमन गिल ने 66 गेंदों में 2 छक्के और 11 चौकों की मदद से नाबाद 84 रन बनाए. भारत ने 13 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत दर्ज की और 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक से 194 तक पहुंची थी अफगानिस्तान

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम 24.5 ओवरों में 194 रनों पर सिमट गई थी. मेहमान टीम की शुरुआत खराब हुई थी, दूसरे ही ओवर में इब्राहिम जादरान 1 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्हें गुरनूर बरार ने अपना शिकार बनाया, जो अपना डेब्यू मैच खेल रहे थे. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने सेदिकुल्लाह अटल (3) और रहमत शाह (3) को सस्ते में पवेलियन भेजा.

26 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद ओपन करने आए रहमानुल्लाह गुरबाज ने कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की. गुरबाज ने 51 गेंदों में 102 रन बनाए, इसमें उन्होंने 8 छक्के और इतने ही चौके जड़े. वह अफगानिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने, उन्होंने 48 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की थी.

गुरबाज के आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और अफगानिस्तान को 194 रनों पर ढेर कर दिया. गुरबाज को नितीश कुमार रेड्डी ने शानदार गेंद पर बोल्ड किया. इसके बाद अपना डेब्यू मैच खेल रहे हर्ष दुबे ने 3 विकेट चटकाए. अंतिम ओवर में गुरनूर बरार ने 2 विकेट लिए और इस तरह उन्होंने भी अपने पहले इंटरनेशनल मैच में 3 विकेट लिए.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *