भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी या नहीं, इसपर कप्तान हरमनप्रीत कौर का रिएक्शन वायरल हो रहा है. आज महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान (IND W vs PAK W) का मैच खेला जाना है. महामुकाबले से पहले जब हरमनप्रीत से पूछा गया कि टीम इंडिया पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएंगे या नहीं, इस पर कप्तान ने स्पष्ट जवाब दिया कि वे यहां क्रिकेट खेलने ये हैं.
पिछले साल मेंस एशिया कप 2025 से ही भारतीय खिलाड़ियों ने पाक टीम के साथ नो-हैंडशेक पॉलिसी अपनाई हुई है. उसके बाद 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी इस सिलसिले को जारी रखा था.
क्या भारत-पाक मैच में होगा हैंडशेक?
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने के सवाल पर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, “मुझे लगता है हम यहां सिर्फ क्रिकेट खेलने आए हैं और हम सिर्फ क्रिकेट के बारे में बात करेंगे. क्रिकेट के अलावा हम किसी अन्य विषय पर बात नहीं करेंगे. मैं भी क्रिकेट के अलावा किसी दूसरे विषय के बारे में नहीं सोच रही हूं.”
कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि पहले दिन से उनका सपना क्रिकेट खेलना ही रहा है और वे उसी बारे में बात करती हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैच को वे अन्य मुकाबलों की तरह देख रही हैं.
यह भी पढ़ें: पहले वनडे में रनआउट पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, कप्तान गिल ने किया बड़ा खुलासा
क्या टीम इंडिया पर होगा दबाव?
भारत और पाकिस्तान के मैच के दबाव को कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी स्वीकार किया. हरमनप्रीत ने कह कहा कि जब भी भारत-पाकिस्तान मैच होता है, वहां दबाव जरूर होता है. कप्तान ने कहा कि टीम इंडिया इसे अन्य मुकाबलों की तरह ही खेलेगी और अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करेगी.
बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम 2025 का वनडे वर्ल्ड कप जीतकर आ रही है और अब उसका लक्ष्य टी20 वर्ल्ड कप में भारत का परचम लहराने का है.
यह भी पढ़ें:
वनडे क्रिकेट इतिहास में कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा, अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज ने रचा इतिहास