अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसके बाद से ये फिल्म लगातार चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म के एक एक्टर सोनू मिश्रा ने खुलासा कि वो इस फिल्म में अब काम नहीं करेंगे. उन्हें कहा कि उन्हें सलमान खान के खिलाफ बोलने को कहा गया है.
सोनू मिश्रा का फिल्म कारा हिरण को लेकर बड़ा खुलासा
फिल्म के एक्टर सोनू मिश्रा ने हाल ही में बॉलीवुड क्रेजीज संग बातचीत में बताया कि वो फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड थे. उन्होंने कहा, ”काला हिरण’ मेरे लिए एक एक्साइटिंग प्रोजेक्ट था. मैं बहुत ही एक्साइटेड था कि मुझे सुपरस्टार सलमान खान का रोल प्ले करने को मिला था. मैंने शूटिंग भी स्टार्ट कर दी थी.’ उन्होंने कहा कि फिल्म छोड़ रहा हूं. मुझे और काम मिलेगा. उनमें कोई फर्क नहीं पड़ा है.
ये भी पढ़ेंः Theatre Releases 19th June: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर महा-क्लैश, आमने-सामने होंगी रश्मिका-सामंथा
‘सलमान खान के खिलाफ बोलना होगा’
उन्होंने आगे कहा कि मैने फिल्म छोड़ी इसलिए क्योंकि एग्रीमेंट साइन नहीं हुआ था. जब दो दिन का शूट हुआ और मैंने कहा कि मुझे स्क्रिप्ट दिखाइए. तो उनको समझ आ गया कि ये हमारे हाथ आने वाला नहीं है. एक्टर ने बताया, ‘बहुत टाइम के बाद जब चीजें मुझे दिखाई गई तो उसमें एक तरफा नैरेटिव था कि आपको मीडिया में उन स्टार्स के खिलाफ बोलना है. तो ये चीजें मेरे एथिक्स के खिलाफ हैं.’
सोनू ने ये भी कहा कि प्रोजेक्ट छोड़ने का बाद उन्हें धमकियां मिल रही हैं. एक्टर ने आगे कहा, मुझे धमकी मिल रही है, जब से मैंने फिल्म छोड़ी है. मुझे बोला जा रहा है कि हम आपके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे.’ उन्होंने कहा कि मुझे समझ आया कि आप सुपरस्टार कि इमेज खराब करना चाहते हैं इसलिए मैंने फिल्म छोड़ी है.
गोविंद नामदेव का खुलासा
बता दें, काला हिरण के एक्टर गोविंद नामदेव ने भी अमर उजाला संग बातचीत में खुलासा किया कि उन्हें फिल्म की पूरी सच्चाई नहीं बताई गई थी और ट्रेलर देखने के बाद ही उन्हें इसकी असल कहानी का पता चला. गोविंद नामदेव ने सलमान खान को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि वो कभी उनके खिलाफ जाकर कोई काम नहीं कर सकते. उनका कहना है कि अगर उन्हें पहले से फिल्म की असल कहानी के बारे में जानकारी होती, तो वो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर देते. फिलहाल वो भी इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए हैं.