‘जय जीसस, श्री अल्लाह…’ ईशान खट्टर ने बता दिया अपना धर्म? पिता हिंदू, मां हैं मुस्लिम

85a294ebe5a4f0de5c9a4cbf19dacda917817583850621064 original


Ishaan Khatter Religion: हिंदू पिता और मुस्लिम मां की संतान अभिनेता ईशान खट्टर कई बार धर्म को लेकर बात कर चुके हैं. अब एक बार फिर से उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है. हाल ही में एक फैन ने उनसे उनके धर्म को लेकर सवाल किया था. इसका एक्टर ने ऐसा जवाब दिया जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर ईशान किस धर्म को मानते हैं?

ईशान ने धर्म के सवाल पर क्या कहा?

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर दयालुता और इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म मानते हैं. हाल ही में जब एक फैन ने उनसे सवाल किया था कि ‘आपका धर्म क्या है? मैं थोड़ा कन्फ्यूज हो रहा हूं.’ इसके जवाब में एक्टर ने लिखा, ‘जय जीसस, श्री अल्लाह, होली स्पिरिट दी फतेह.’ हालांकि ईशान का ये जवाब फैंस के लिए उलझाने वाला रहा.

जय जीसस, श्री अल्लाह...' ईशान खट्टर ने बता दिया अपना धर्म? पिता हिंदू, मां हैं मुस्लिम

ये भी पढ़ें: 10 की उम्र से ही एक्टिंग का दम दिखाने लगे थे ईशान, खुद से बड़ी एक्ट्रेस को किस करके मचा चुके तहलका

कई फैंस ईशान खट्टर के इस जवाब के कायल हो गए तो कई फैंस के लिए ये जवाब उनकी समझ से परे रहा. हालांकि इसके बाद एक्टर ने एक और जवाब दिया जिसने सभी का दिल जीत लिया. अभिनेता ने इसके बाद एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘नेचर, दयालुता, इंसानियत और सृजन.’

पिता हिंदू और मां हैं मुस्लिम

बता दें कि शुरू से ही ईशान खट्टार को किसी एक धर्म ने प्रभावित नहीं किया है, क्योंकि उनके पिता और मां अलग-अलग धर्मों से हैं. ईशान के पिता और एक्टर राजेश खट्टर हिंदू हैं, जबकि उनकी मां का नाम नीलिमा अजीम हैं, जो एक्ट्रेस भी हैं. नीलिमा का ताल्लुक मुस्लिम फैमिली से रहा है. हालांकि धर्म से ऊपर उठकर ईशान अक्सर इंसानियत और शांति की बात करते हुए नजर आते हैं.

ये भी पढ़ें: पिट गईं कंगना-मनोज की फिल्में, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने चौंकाया, जानें- बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

ईशान खट्टर का वर्कफ्रंट

ईशान खट्टर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2017 में की थी. बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ थी. इसके बाद वो होमबाउन्ड, खाली पीली, फोन भूत, पिप्पा और धड़क जैसी फिल्मों के लिए चर्चा में रहे. अब वो ‘जुगाड़ू’ नाम की फिल्म में नजर आएंगे. हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *