एविल डेड बर्न | Evil Dead Burn box office collection horror movie opening weekend creates history

db39ffca71547eee92d854b9324cf52d1783958582532587 original


‘एविल डेड बर्न’ ने इंडिया में धमाका कर दिया है. तीन दिन में ही फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर ली है. 2026 में भारत में किसी हॉरर फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई है. 

‘एविल डेड बर्न’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 65 लाख कमाए. पहले दिन 3.30 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 3573 शो मिले थे और 20 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. दूसरे दिन फिल्म के शोज बढ़कर 3633 हो गए. फिल्म ने 4.45 करोड़ का कलेक्शन किया और फिल्म को 27.4 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिला. फिल्म ने तीसरे दिन 4.90 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन फिल्म को 3949 शोज मिले और ऑक्यूपेंसी 29.5 परसेंट रही.

ये भी पढ़ें- ‘तू कहां से हीरो, गांव के लोग हंसते थे मुझ पर’, गोविंदा ने सुनाया दर्द, स्ट्रगल को किया याद

फिल्म ने तीसरे दिन इंडिया में इंग्लिश में 2.65 करोड़ कमाए. हिंदी में 1.55 करोड़, तमिल में 45 लाख और तेलुगू में 25 लाख की कमाई की. फिल्म ने नेट 12.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने ग्रॉस 15.02 करोड़ का कलेक्श किया. ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.

2026 में ‘हॉन्टेड 3 डी’ हॉरर फिल्म रिलीज हुई. इस फिल्म ने पहले दिन 2.5 करोड़, दूसरे दिन 3.25 करोड़ और तीसरे दिन 3.6 करोड़ की कमाई की थी. 3 दिन की कमाई के हिसाब से फिल्म ‘एविल डेड बर्न’ से पीछे हो गई है. इंडिया में हॉरर फिल्मों को लेकर फैंस अलग लेवल का क्रेज देखने को मिलता है. बड़े बजट की फिल्म हो या छोटे बजट की, इंडिया में हॉरर फिल्में बहुत पसंद की जाती हैं.  

ये भी पढ़ें- फीमेल सेंट्रिक फिल्में जिन्होंने 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार, लिस्ट में आलिया भट्ट की दो मूवीज, साउथ का ऐसा रहा हाल

फिल्म में दिखे ये स्टार्स

वहीं इंडिया में हॉलीवुड फिल्मों को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. ‘एविल डेड बर्न’ को अच्छे रिव्यूज मिले. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिल रहा है. अब आने वाले समय में देखना होगा फिल्म कैसा कमाती है. इस फिल्म को Sébastien Vaniček ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सौहेला याकूब, हंटर डूहन, और ल्यूसेन ब्यूकानन जैसे स्टार्स हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *