श्रेयस अय्यर की कप्तानी भारत एक महीने के अंदर तीसरी टी20 सीरीज खेलने जा रहा है, लेकिन अभी भी टीम इंडिया को अपनी पहली जीत की तलाश है. भारत बनाम जिम्बाब्वे पहले टी20 पर सभी की निगाहें हैं, जिसमें भारत फेवरेट तो है लेकिन जैसा सफर कुछ दिनों से गुजरा है उसे देखते हुए कुछ भी नहीं कहा जा सकता. इस सीरीज में भी कई युवा खिलाड़ी हैं, जबकि मेजबान टीम में कप्तान सिकंदर रजा समेत कई अनुभवी प्लेयर्स खेल रहे हैं.
सिकंदर रजा ने टीम इंडिया को पहले मैच से पूर्व चेताया भी है कि हमें हल्के में लेने की कोशिश न करें. उन्होंने कहा कि ये सीरीज एकतरफा नहीं होगी, दोनों टीमों के पास जीतने के बराबर के मौके होंगे. पहले टी20 में श्रेयस अय्यर पर भी दबाव होगा, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया लगातार 2 सीरीज और 6 मैच हार चुकी है.
IND vs ZIM 1st T20 कब है?
भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20 गुरुवार, 23 जुलाई को है.
IND vs ZIM 1st T20 कहां पर है?
भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20 हरारे स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में है.
IND vs ZIM 1st T20 कितने बजे से शुरू है?
भारत बनाम जिम्बाब्वे पहला टी20 भारतीय समयनुसार शाम 4:30 बजे से शुरू है. टॉस 4 बजे होगा.
यह भी पढ़ें- अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख… T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
IND vs ZIM 1st T20 LIVE प्रसारण किस चैनल पर होगा?
भारत बनाम जिम्बाब्वे पहले टी20 का लाइव प्रसारण Unit8 स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर होगा.
IND vs ZIM 1st T20 LIVE स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी?
भारत बनाम जिम्बाब्वे पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर होगी.
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया से ODI सीरीज से हारने के बाद कप्तान ने दिया इस्तीफा, अफगानिस्तान टीम को लगा बड़ा झटका
भारतीय टी20 स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, मयंक यादव, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव.