जब अभय वर्मा को समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने सड़क पर की थी गंदी हरकत

bb20f65ada81ca3f8986d1f4d251585317849738492311064 original


अपने छोटे से करियर में ही अभिनेता अभय वर्मा अच्छा-खासा नाम कमा चुके हैं. बचपन में उनका एक्टर बनने का कोई सपना या शौक नहीं था, लेकिन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की एक फिल्म देखने के बाद उनका एक्टिंग की तरफ झुकाव हुआ. इसके बाद वो 19 साल की उम्र में एक्टर बनने के लिए मुंबई आ गए थे. चलिए आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर उनकी कुछ दिलचस्प बातों पर एक नजर डालते हैं.

रणवीर-दीपिका की फिल्म देखकर बदली सोच

अभय वर्मा आज 28 साल के हो चुके हैं. उनका जन्म 27 जुलाई 1998 को हरियाणा के पानीपत में हुआ था. उन्होंने दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि आठवीं क्लास में कम मार्क्स आने के बाद वो संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’ देखने के लिए गए थे.

ये भी पढ़ें: राहा के लिए खास होने वाली हैं रणबीर कपूर की ‘रामायण’, पहली बार थिएटर में देखेंगी फिल्म

बता दें कि साल 2013 की इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अहम किरदार निभाया था. फिल्म देखकर अभय वर्मा हिल गए थे. उन्होंने इसकी और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के काम की जमकर तारीफ की थी. इसके बाद अभय ने भी एक्टर बनने का सपना बुन लिया था. जबकि इससे पहले उनका एक्टिंग में आने का कोई प्लान नहीं था.

ट्रांसजेंडर समझकर सड़क पर लड़कों ने की थी बदसलूकी

19 साल की उम्र में एक्टर बनने की चाह लिए मुंबई आए अभय ने पर्दे पर आने से पहले आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों के साथ एड में काम किया था. इसके बाद वो वेब सीरीज और फिल्मों में दिखाई दिए. उन्होंने ट्रांसजेंडर का किरदार भी निभाया, लेकिन एक बार इस रोल के चलते वो बड़ी मुसीबत में फंस गए थे.

ये भी पढ़ें: अहान पांडे और शरवरी वाघ की अगली फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म, अली अब्बास जफर कर रहे डायरेक्

अभय ने साल 2023 में आई फिल्म ‘सफेद’ में ट्रांसजेंडर चांदनी का किरदार निभाया था. इस किरदार में खुद को पूरी तरह से ढालने के लिए वो बनारस चले गए थे और वहां ट्रांसजेंडर की तरह रहने लगे. एक दिन होटल से देर रात को वापस लौटते वक्त एक्टर को सड़क पर कुछ लड़कों ने घेर लिया था. अभय ने बताया था कि मुझे बीच रास्ते में रोक लिया और ट्रांसजेंडर समझकर मुझसे बदसलूकी करने लगे थे. उन लोगों को अभय ने बताया कि वो ट्रांसजेंडर नहीं है, बल्कि अपने रोल के लिए ऐसा कर रहे हैं. इसके बाद एक्टर को उन लड़कों ने जाने दिया था. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *