रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट…

581c1005487bfa0e6d00335a5719b9f51785419499355975 original


अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर विराट कोहली की प्रतिक्रिया सामने आई है. इससे पहले सचिन तेंदुलकर भी रहाणे को विदाई संदेश दे चुके हैं. अब विराट कोहली ने उन्हें अपना फेवरेट टेस्ट बल्लेबाजी पार्टनर बताया है. रहाणे ने टेस्ट में नंबर-4 और नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए कई जादुई पारी खेली हैं.

विराट कोहली ने सोशल मीडिया मे माध्यम से अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर प्रतिक्रिया दी. विराट ने अपने साथी खिलाड़ी को जीवन के अगले चैप्टर के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि स्लिप पोजीशन में उनसे कभी कैच छूट जाए, ऐसा नहीं हो सकता था.

विराट कोहली ने लिखा – जिंक्स (अजिंक्य रहाणे), मेरे दोस्त एक शानदार करियर पर बधाई. आपने भारतीय क्रिकेट के लिए कमाल का काम किया है और आपको इस सफर पर गर्व होना चाहिए. स्लिप्स में सबसे भरोसेमंद हाथ और मेरे फेवरेट टेस्ट बैटिंग पार्टनर. मैं हमेशा आपकी भलाई की कामना करूंगा. भगवान की कृपया आप पर सदैव बनी रहे.

 

घरेलू क्रिकेट खेलते रहेंगे रहाणे

अजिंक्य रहाणे के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि वे घरेलू क्रिकेट में खेलते रहेंगे. रहाणे 2023 के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने 3 साल भारतीय टीम में वापसी का इंतजार किया, अंततः उन्होंने 30 जुलाई 2026 के दिन संन्यास की घोषणा कर दी. घरेलू क्रिकेट में रहाणे मुंबई टीम के लिए खेलते हैं. फिलहाल के लिए उनकी IPL 2027 में जगह भी खतरे में पड़ती दिख रही है. पिछले 2 सीजन से वो KKR की कप्तानी कर रहे थे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *