सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मो को मंडे की परीक्षा से गुजरना पड़ा. वीकडेज होने की वजह से सभी फिल्मों के कलेक्शन में मंदी देखी गई लेकिन फिर भी ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने मंडे टेस्ट में भी टॉप किया है. यहां ‘जना नायकन’ से ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ के सोमवार का कलेक्शन जान सकते हैं.
‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने मंडे को कितनी की कमाई?
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने की मशीन बनी हुई है. ओपनिंग वीकेंड में तो इसने छप्परफाड़ कमाई की. वहीं मंडे को वीकडेज में एंट्री करने के चलते इसके कलेक्शन में मंदी भी देखी गई फिर भी इसने सबसे ज्यादा कमाई की है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने पहले मंडे को यानी पांचवें दिन 16 हजार 851 शो में 23.80 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में इसका 5 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 281.75 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें:-OTT Releases This Week: अगस्त के पहले हफ्ते में मचेगा गदर, ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ समेत 8 बड़ी फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज
जना नायकन ने दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
थलपति विजय की ‘जना नायकन’ की कमाई में दूसरे मंडे यानी 12वें दिन काफी मंदी देखी गई. इस फिल्म ने 3 हजार 943 शो में 3.85 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 209.35 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 179.45 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने 12वें दिन 1 करोड़ कमाए है जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 92 करोड़ रुपये हो गया है. इसके साथ ही, फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 301.35 करोड़ तक पहुंच गया है.

द ओडिसी ने तीसरे मंडे कितनी की कमाई?
क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. हालांकि ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के आने के बाद से इसकी रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लग गया है. वहीं तीसरे मंडे यानी 18वें दिन एक बार फिर इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द ओडिसी ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को 2.36 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की 18 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 151.85 करोड़ रुपये हो गई है.

धमाल 4 ने चौथे मंडे कितना कलेक्शन किया है?
अजय देवगन की धमाल 4 तमाम नई फिल्मों के बीच भी जमकर कमाई कर रही है. चौथे वीकेंड पर तो इसने अपने कलेक्शन में तेजी दिखाते हुए जहां चौथे शनिवार को 1.65 करोड़ कमाए तो वहीं चौथे संडे इस फिल्म का कलेक्शन 2.35 करोड़ रुपये रहा. वहीं चौथे मंडे को यानी 25वें दिन इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई और इसकी कमाई फिर से लाखों में सिमट गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 ने रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे मंडे को 60 लाख की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 25 दिनों की कुल कमाई अब 161.65 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-‘महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,’ मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड