Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी

1bfb804610a90f359e2b88cac790a27217857709186921403 original


Mamachya Govyala Jauya Box office Collection: ‘राजी शिवाजी’ के बाद मराठी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. रितेश देशमुख की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और ये मराठी की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर बन चुकी है. ऐसे में अब इसके बाद एक और मराठी फिल्म ‘मामाच्य गावाला जाऊया’ आई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में धमाकेदार कलेक्शन किया. चलिए बताते हैं.

‘मामाच्य गावाला जाऊया’ का डे-3 कलेक्शन

‘मामाच्य गावाला जाऊया’ की रिलीज को तीन दिनों का वक्त हो चुका है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन यानी कि संडे को 41 लाख का कलेक्शन किया है. जबकि फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 23 लाख कमाए थे. वहीं, फिल्म ने पहले दिन 8 लाख कमाए थे, जिसके बाद फिल्म के तीनों दिनों का कलेक्शन 72 लाख नेट कलेक्शन हो गया. इसके साथ ही फिल्म का ओपनिंग वीकेंड ग्रॉस कलेक्शन 84 लाख हो चुका है.

यह भी पढ़ें: ‘स्पाइडर मैन’ की रिलीज के बीच तमिल फिल्म ने गाड़े झंडे, 150 करोड़ के हुई पार

9वीं बिगेस्ट वीकेंड ओपनर बनी ‘मामाच्य गावाला जाऊया’

इसी के साथ ही मराठी फिल्म ‘मामाच्य गावाला जाऊया’ ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन के मामले में ‘रानापति शिवरे-स्वारी आगरा’ (64 लाख) को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ ही ये मराठी की 9वीं बिगेस्ट वीकेंड ओपनर बन चुकी है. इस लिस्ट में टॉप पर रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ है, जिसने 37 करोड़ का बिजनेस किया है.

Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी

मराठी की 2026 टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड फिल्में

1. राजा शिवाजी- 37 करोड़
2. देऊळ बंद 2- 15.75 करोड़
3. तुंबाची मंजुला- 3.25 करोड़
4. घबड़कुंड- 2.43 करोड़
5. क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी मध्यम- 2.2 करोड़
6. अगा अगा संबई-के महान्ते सासुबाई- 1.8 करोड़
7. भूतम भाग्यम- 1.48 करोड़
8. सुपर डुपर- 85 लाख
9. मामाच्य गावाला जाऊया- 72 लाख
10. रानापति शिवरे-स्वारी आगरा- 64 लाख

यह भी पढ़ें: 70 लोग, 1 इंडियन स्टाइल कमोड, गंदगी का ढेर…सलमान खान ने जेल के दिनों को किया याद

मराठी फिल्म ‘मामाच्य गावाला जाऊया’ के बारे में बात की जाए तो ये बहुचर्चित कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अंकुश चौधरी और कुशल बद्रिके हैं, इसे 31 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. फिल्म दोस्तों की गोवा की यात्रा की कहानी को दिखाया गया है. फिल्मीविला की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बजट 7 करोड़ है और ये धीमी चाल से ठीकठाक कमाई कर रही है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *