2 करोड़ बजट और 1906% प्रॉफिट, इस फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ से ‘आवारापन 2’ तक के उड़ा दिए परखच्चे

65ac5ab3292ad899738a8f8e7f94f0581788148284580209 original


अगर फिल्म का कंटेंट लोगों को पसंद आ जाए, तो बजट, स्टार कास्ट या प्रोडक्शन वैल्यू जैसी चीज़ें मायने नहीं रखती हैं. शोभिनव सत्या की ‘हनुमान अंश’ यही साबित कर रही है. बिना किसी बड़े स्टार वाली इस कम बजट की फिल्म को शुरुआती दो हफ्कों में फ्लॉप मान लिया गया था.

लेकिन तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर जैसे कोई चमत्कार हुआ और इस फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि अब ये थमने का नाम नहीं ले रही है. यहां तक कि टॉक्सिक, आवारापन 2 जैसी बड़ी फिल्मों के आगे भी ये धुआंआधर नोट छार रही है. रिलीज के 24वें दिन तो इसन छप्परफाड़ कमाई कर डाली. चलिए यहां ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

हनुमान अंश’ का 24वें दिन का कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ ने अपनी रिलीज के बाद से 24वें दिन अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है. इस फिल्म ने ट्रेड पंडितों को हैरान करते हुए चौथे संडे को डबल डिजिट में कमाई की.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  24वें दिन यानी चौथे संडे को ‘हनुमान अंश’ ने शनिवार की 9.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई के मुकाबले 37.8% की बढ़त दिखाई.
  • इस फिल्म ने 24वें दिन  12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
  • इसी के साथ भारत में इसकी कुल नेट कमाई अब 40.13 करोड़ रुपये हो गई है.
  •  जबकि इसकी कुल ग्रॉस कमाई 47.33 करोड़ रुपये हुई है.

टॉक्सिक’ से बेहतर परफॉरम कर रही ‘हनुमान अंश’
‘हनुमान अंश’ अब 50 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है. वहीं 64.14% की औसत ऑक्यूपेंसी के साथ, ‘हनुमान अंश’ की परफॉर्मेंस यश की ‘टॉक्सिक’ से बेहतर रही है. दरअसल ‘टॉक्सिक’ में 8.5% की गिरावट दिखी, जबकि ‘हनुमान अंश’ के कलेक्शन में 37.8% की बढ़त देखी गई. कम बजट वाली इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी यश की एक्शन फिल्म से बेहतर है.

ये भी पढ़ें:- ‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग वीकेंड पर दी ‘KGF 2’, ‘एनिमल’ को मात, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

हनुमान अंश बनी साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फ़िल्म?
2-3 करोड़ रुपये के प्रोडक्शन बजट में बनी इस फिल्म ने पहले ही 40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. यानी इसने रिलीज के 24 दिनों में 38.13 करोड़ का रिटर्न हासिल किया है जो कि प्रतिशत में 1906.5% बोता है.  ये आंकड़े साबित करते हैं कि ‘हनुमान अंश’ बॉलीवुड की साल की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. इसने धुरंधर 2 के 427.25% और आवारापन 2 के 242.08% के मुनाफे को पीछे छोड़ दिया है,

‘हनुमान अंश’ के बारे में
 विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित, ‘हनुमान अंश’ आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा  के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में हैं. उन्होंने लक्ष्मण दास का किरदार निभाया है, जो एक घुमक्कड़ थे और बाद में नीब करौरी बाबा के रूप में सबसे प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरुओं में से एक बने. सत्या के अलावा, फिल्म में चंदन आनंद, उदयसिंह राजपूत, पूर्णिमा तिवारी और मनीष चौधरी जैसे कई कलाकार भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:-संडे को बॉक्स ऑफिस की रेस में ‘टॉक्सिक’ रही आगे, जानें- ‘आवारापन 2’-‘इरुमुडी’ का हाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *