अगस्त बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘आवारापन 2’- ‘हनुमान अंश’ का धमाका, 250 करोड़ पार हुआ आंकड़ा

ef354ee8e744345c8e7555f607cb218d1788359395649587 original


अगस्त महीने बॉलीवुड की 6 फिल्में रिलीज हुईं. हालांकि, उनमें से 100 करोड़ क्रॉस सिर्फ एक ही फिल्म कर पाई. वहीं जुलाई कलेक्शन के मुकाबले में अगस्त महीने में  गिरावट भी देखने को मिली. अगस्त महीने में टोटल 255 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ. आइए जानते हैं अगस्त महीने का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा.

‘आवारापन 2’ ने की सबसे ज्यादा कमाई
अगस्त महीने में इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने बाजी मार ली. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने 154 करोड़ का कलेक्शन किया. 100 करोड़ क्रॉस करने वाली ये इकलौती फिल्म है. इस फिल्म में इमरान हाशमी, शबाना आजमी, दिशा पाटनी जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया. फिल्म में इमरान को जुनूनी आशिक के रोल में देखा गया. उनका एक्शन काफी पसंद किया गया.

अगस्त महीने में रिलीज हुई 6 बॉलीवुड फिल्मों का कलेक्शन
‘आवारापन 2’ ने 154 करोड़ की कमाई की. वहीं ‘हनुमान अंश’ ने 45.63 करोड़ कमाए. फिल्म अभी भी थिएटर में लगी है और अच्छा परफॉर्म कर रही है. ये फिल्म जब रिलीज हुई थी तब फिल्म का बिल्कुल प्रमोशन नहीं हुआ था. फिल्म ने पहले हफ्ते में सिर्फ 1 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते तक तो फिल्म के शोज भी कम कर दिए गए. लेकिन फिर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने पूरी कहानी बदल दी. तीसरे हफ्ते से हर तरफ ‘हनुमान अंश’ की तारीफ होने लगी और फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने लगी है.

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को रिलीज हुई. फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में नीम करौली बाबा की आध्यात्मिक जर्नी दिखाई गई है. फिल्म में शोभिनव सत्य लीड रोल में हैं. वहीं विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुल्शन पांडे जैसे स्टार्स हैं.

अगस्त बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 'आवारापन 2'- 'हनुमान अंश' का धमाका, 250 करोड़ पार हुआ आंकड़ा

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने शुरू की ‘समुक’ की शूटिंग, प्रोड्यूसर बोले- एक्टर संग नया एक्सपेरिमेंट

‘बंटवारा 1947’ का ऐसा हाल

तीसरे नंबर पर ‘बंटवारा 1947’ है. इस फिल्म ने 36.65 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. आमिर खान ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी जैसे एक्टर्स नजर आए. फिल्म को रिव्यूज तो अच्छे मिले लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाल दिखा नहीं पाई. फिल्म में सनी देओल मुस्लिम कैरेक्टर में दिखे.

वहीं चौथे नंबर पर फिल्म ‘ओह माय डॉग’ है. इस फिल्म ने 4.94 करोड़ का कलेक्शन किया. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी नजर आए. फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ भी रिलीज हुई. इस फिल्म ने 62 लाख कमाए. इसे  विवेक बी अग्रवाल ने डायरेक्ट किया. फिल्म में राघव जुयाल, संजय कपूर, निकी वालिया और निहारिका एनएम जैसे स्टार्स दिखे. अगस्त महीने में हिंदी फिल्मों से 255.29 करोड़ का कलेक्शन हुआ.

जुलाई महीने के मुकाबले ऐसा रहा हाल

बता दें कि जुलाई महीने में 307.69 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ था. जुलाई के मुकाबले में 17.03 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, सक्सेस रेशो के हिसाब से अगस्त महीना आगे है. क्योंकि जुलाई में सिर्फ ‘धमाल 4’ सक्सेसफुल रही. वहीं अगस्त में आवारापन 2 और हनुमान अंश दोनों सक्सेसफुल रही हैं.

ये भी पढ़ें- आर माधवन की GDN ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार, जानें कब औ कहां देख पाएंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *