बड़े ब्रांड्स के नाम पर बड़ा धोखा, एक्सपायरी बदल कर चिपकाए जा रहे फर्जी लेबल्स

90fd5233540a647fec5974fe0014025017884297283771346 original


महाराष्ट्र में FDA यानी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की कार्रवाई लगातार चल रही है. जिसमें सामने आ रहा है कि भारत में किस तरह हाईजीन और खाने- पीने चीजों को लेकर लापरवाही बरती जा रही है. इस कार्रवाई को देख अब कनाडा भी सतर्क हो गया है. जिसके चलते अब कनाडाई फूड एजेंसी यानी CFIA भी एक्शन मोड में आ गई है. ये एजेंसी भारत से कनाडा पहुंचाए जाने वाले माल को चेक कर रही है. जिससे वहां पर फेक लेबल वाला माल ना पहुंचे.

जिसके बाद कनाडाई खाद्य निरीक्षण एजेंसी (CFIA) इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि क्या इस अवैध धंधे से कनाडा के आयात को कोई खतरा है?

ये भी पढ़ें: Rich Dad Poor Dad के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी पर है भारी भरकम कर्ज? सच्चाई जानें

निरीक्षण में क्या आया सामने?
इस एजेंसी ने हाल ही में Reuters के साथ बातचीत की है, जिसमें बताया गया है कि फिलहाल उनके पास ऐसा कोई सबूत या जानकारी नहीं है, जिससे ये बात साबित हो सके. एजेंसी ने कहा, ‘हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं ताकि ये पता लगाया जा सके कि इससे कनाडा में होने वाले इंपोर्ट पर कोई खतरा है या नहीं. अभी CFIA के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है जिससे पता चले कि इस ऑपरेशन से जुड़े उत्पाद कनाडा में आए हैं.’

होगी कड़ी कार्रवाई
एजेंसी ने ये भी साफ कर दिया है कि अगर ऐसा कुछ सामने आता है तो एजेंसी इस पर कड़ा रुख अख्तियार करेगी. एजेंसी ने साफ किया है कि वो फूड फ्रॉड, गलत एक्सपायरी डेट, गलक न्यूट्रिशन लेबल और ओरिजिन के झूठे दावों को बेहद गंभीरता से लेती है और इस पर लगातार नजर बनाए हुए है. यदि जांच में ऐसा कुछ पाया जाता है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: कमाता बेंगलुरु, उड़ाता चंडीगढ़, कर्जदार चेन्नई, दिल्ली कहां? जानिए किस शहर के पास कितना पैसा

महाराष्ट्र की कार्रवाई का असर
बता दें कि महाराष्ट्र के तुर्भे में FDA के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले ही छापेमार कार्रवाई की थी. जिसमें सामने आया था कि इस गोदाम में करीब 80,000 डॉलर (करीब 75,60000 रुपये) कीमत के सामान समेत ऐसे केमिकल और प्रिंटिंग मशीनें जब्त की थीं, जिनका इस्तेमाल पेप्सिको, नेस्ले, कोका-कोला और यूनिलीवर के उत्पादों पर पुरानी तारीखों और न्यूट्रिशनल जानकारी को बदलकर उन्हें एक्सपोर्ट के लायक बनाने के लिए किया जाता था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *