मोहम्मद शमी का ‘शतक’, CAB से मिला खास सम्मान; वैभव-ईशान भी रहे मौजूद

9f157e1907f9602a0a4c88d1241e40fd17886113973941212 original


मोहम्मद शमी रविवार को एक खास मुकाम हासिल करेंगे, जब उनकी टीम दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में खेलने उतरेगी. बता दे कि खिताबी मुकाबला 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है, जो ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच है. शमी ईस्ट जोन के लिए खेल रहे हैं, जिसकी कमान ईशान किशन के हाथों में हैं और इस टीम में वैभव सूर्यवंशी भी हैं.

36 वर्षीय मोहम्मद शमी ने 99 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच उनका 100वां फर्स्ट क्लास मैच होगा. शमी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मैच में कुल 5 विकेट लेकर ईस्ट जोन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने पहली पारी में 2 और दूसरी में 3 विकेट लिए थे.

CAB ने दिया स्पेशल ‘गिफ्ट’

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने शनिवार को मोहम्मद शमी को 100 नंबर की जर्सी गिफ्ट में दी. इस दौरान ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन, उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी और टीम के खिलाड़ी मौजूद रहे. 

यह भी पढ़ें- बदल जाएगा RCB का नाम? चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने तोड़ी चुप्पी

शमी इस खेल के दिग्गज- ईशान

ईस्ट जोन बनाम साउथ जोन दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल से पूर्व हुई प्रेस कांफ्रेंस में ईशान किशन ने मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए कहा कि उनका अनुभव टीम के काम आ रहा है. उन्होंने कहा, “वह इस खेल के दिग्गज हैं.” उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने पिछले मैच में खुद से ओवर करने की इच्छा जताई, मेहनत की उससे भरोसा बढ़ता है.

उन्होंने आगे कहा, “वर्ल्ड कप (2023) को बीते 3 साल हो गए, मैं उन्हें अभी भी वही भूख और मोटिवेशन देखता हूं. वह टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं. मैं कप्तान होता हूं तो वो मुझे भी बताते हैं कि क्या किया जा सकता है.”

यह भी पढ़ें- ‘यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और…’, सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *