इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में PhD एडमिशन शुरू, 959 सीटों के लिए 25 सितंबर तक आवेदन

e8cdea431f96707f6091fb180d77430717885895372701094 original


इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यूनिवर्सिटी और संघटक महाविद्यालय में इस बार कुल 959 पीएचडी सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी 2 सितंबर से शुरू हो चुकी है और फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2026 तय की गई है. अब उम्मीदवार इसी तारीख तक आवेदन की के साथ फीस भी जमा कर सकेंगे. वहीं आपको बता दें कि इस बार पीएचडी एडमिशन के लिए कुल 49 विषयों का भी प्रावधान है, लेकिन इनमें से 4 विषयों में कोई सीट उपलब्ध नहीं है. 

कब होगी परीक्षा?

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीएचडी एडमिशन 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2 सितंबर 2026 से शुरू हुआ है. उम्मीदवार 25 सितंबर तक आवेदन फॉर्म भरने के साथ आवेदन फीस भी जमा कर सकते हैं. पीएचडी एडमिशन परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा और रिजल्ट की तारीख बाद में अपडेट की जाएगी. आवेदन के लिए यूनिवर्सिटी के पीएचडी एडमिशन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा.

959 सीटों पर होना है पीएचडी एडमिशन 

इस बार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी और उसके संघटक कॉलेज को मिलाकर 959 सीटें उपलब्ध है. इनमें से 470 सीटें यूनिवर्सिटी परिसर में है, जबकि 489 सीटें संघटक महाविद्यालय में रखी गई है. यूनिवर्सिटी परिसर की सीटों में विषयवार काफी अंतर है. केमिस्ट्री में सबसे ज्यादा 84 सीटें हैं, इसके बाद कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में 75, फिजिक्स में 74 और विधि में 56 सीटें हैं. हिंदी में भी 50 सीटें उपलब्ध है. इसके अलावा अंग्रेजी और दर्शनशास्त्र शास्त्र में 45-45 सीटें, प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व में 43, गणित में 34, कंप्यूटर साइंस में 28, अर्थशास्त्र में 27 और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 23 सीटें हैं. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में भी 4 सीटें निर्धारित की गई है. 

संघटक कॉलेज में 489 सीटें 

पीएचडी की बाकी 489 सीटें यूनिवर्सिटी के संघटक महाविद्यालय में है. इनमें सबसे ज्यादा 203 सीटें इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में है. इसके बाद सीएमपी में 89, एसएस खन्ना में 46 और जगत तारन में 36 सीटें उपलब्ध है. इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में ही विधि विषय की 38 सीटें है.

कुछ उम्मीदवारों को परीक्षा क्वालीफाइंग परीक्षा से छूट 

यूनिवर्सिटी ने कुछ कैटेगरी के उम्मीदवारों को क्वालीफाइंग परीक्षा की अनिवार्यता से छूट दी है. इसमें इलाहाबाद यूनिवर्सिटी और उसके संघटक कॉलेज के नियमित एवं स्थाई शिक्षक इस प्रावधान के तहत आते हैं. इसके अलावा कम से कम 10 वर्ष की सेवा लेने वाले और कर्नल रैंक के सशस्त्र बलों के अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय आवेदक और न्यूनतम 10 वर्ष की नियमित सेवा वाले निर्धारित अंशकालिक आवेदकों को भी क्वालीफाइंग परीक्षा से छूट दी गई है. 

ये भी पढ़ें-AICTE का 245 करोड़ का Phd फेलोशिप प्रोग्राम लॉन्च, 150 छात्रों को मिलेगा मौका

पीएचडी में एडमिशन के लिए आवेदन 

पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन फीस भी अलग-अलग वर्गों के अनुसार निर्धारित है. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों के उम्मीदवारों को 600 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी-एसटी और पीएच उम्मीदवारों को 300 रुपये जमा करना होगा. 

पीएचडी एडमिशन 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के पीएचडी एडमिशन पोर्टल पर जाना होगा. 
  • उसके बाद यहां रजिस्ट्रेशन करना होगा. 
  • अब अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरनी होगी.
  • आवेदन में संबंधित सब्जेक्ट क्वालीफाइंग परीक्षा और दूसरी जरूरी डिटेल दर्ज करनी होगी.
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड कर निर्धारित आवेदन फीस जमा करनी होगी. 
  • सभी जानकारी को ध्यान से जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा 
  • आवेदन पूरा होने के बाद उसकी कॉपी और पेमेंट की रसीद सुरक्षित रखें.

ये भी पढ़ें-UGC-NET June 2026 Re-Exam के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *