Video: बर्थडे पर फैंस से मिले अक्षय कुमार, केक लेकर ‘खिलाड़ी’ के घर पहुंची छोटी बच्ची

91908934aa3dd0d54f08f69fd63b7ab717889669582631064 original


बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं. सोशल मीडिया पर अक्षय को फैंस के साथ-साथ फिल्मी सितारें भी बर्थडे विश कर रहे हैं. वहीं कई फैंस उनसे मिलने के लिए उनके जुहू स्थित घर के बाहर भी पहुंचे थे. वो अक्षय के दीदार के लिए बेताब नजर आए. आखिरकार अक्षय ने अपने घर से निकलकर उनसे मुलाकात की और उनके साथ फोटोज भी क्लिक कराईं.

अक्षय के लिए केक लेकर पहुंची छोटी बच्ची

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार के जन्मदिन के खास मौके पर उनके बंगले के बाहर भारी तादाद में फैंस जमा हुए थे. इस भीड़ में एक छोटी बच्ची भी नजर आई जो अपने चहेते सुपरस्टार के बर्थडे पर केक लेकर पहुंची थी.

ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने डेढ़ साल फ्री में की थी नौकरी, वेटर और शेफ रहे, जानें खास बातें

अक्षय ने फैंस संग क्लिक कराईं तस्वीरें

अक्षय कुमार ने घर से बाहर आकर अपने फैंस का धन्यवाद किया और उनके साथ तस्वीरें क्लिक कराईं. इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार ऑल ब्लैक लुक में नजर आए. कई फैंस अक्षय के लिए गिफ्ट्स लेकर भी पहुंचे थे और अक्षय ने उन्हें स्वीकार भी किया.

बॉलीवुड में 35 साल से काम कर रहे हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार का जन्म अमृतसर में 9 सितंबर 1967 को हुआ था. अक्षय के पिता का नाम हरिओम भाटिया और मां का नाम अरुणा भाटिया था. अक्षय ने 1987 की फिल्म ‘आज’ में करीब 10 सेंड का कराटे इंस्ट्रक्टर का रोल निभाया था. उनकी बॉलीवुड में बतौर एक्टर शुरुआत साल 1991 में फिल्म ‘सौगंध’ से हुई थी. तब से लेकर अब तक 35 सालों में वो 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी सबसे चर्चित फिल्मों में ‘मोहरा’, ‘धड़कन’, ‘हेरा फेरी’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘केसरी’, ‘टॉयलेट’, ‘मिशन मंगल’, ‘ओएमजी’, ‘ओएमजी 2’, ‘बेबी’, ‘स्पेशल 26’, ‘वेलकम’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘पैडमैन’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘भूल भुलैया’, ‘सूर्यवंशी’ और ‘गुड न्यूज’ आदि शामिल हैं.

अब ‘हैवान’ में नजर आएंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार पिछली बार फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थे. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ है. 11 सितंबर को रिलीज होने जा रही इस मूवी में वो विलेन की भूमिका में नजर आएंगे. इसका हिस्सा सैफ अली खान भी हैं. फिल्म को दिग्गज डायरेक्टर प्रियदर्शन ने डायरेक्टर किया है.

ये भी पढ़ें: सड़क पर सोकर गुजारी रातें, अब अरबों के मालिक हैं अनुराग कश्यप, हर महीने कमाते हैं 6 करोड़





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *