IPL 2027 ऑक्शन के वेन्यू पर आया बहुत बड़ा अपडेट, जानें कहां होगी नीलामी?

7fc62b51736cb6831fdf70871ee152ae1789541574117975 original


IPL का ऑक्शन भारत वापस आ रहा है. पिछले तीन साल से इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन भारत से बाहर करवाया जा रहा था, लेकिन आईपीएल 2027 का ऑक्शन भारत में ही करवाया जा सकता है. मंगलवार, 15 सितंबर को आईपीएल गर्वर्निंग काउंसिल की बैठक में यह सबसे यहां मुद्दों में से एक रहा. आपको याद दिला दें कि आखिरी बार 2023 में आईपीएल का ऑक्शन भारत में आयोजित करवाया गया था. कोच्चि ने इसकी मेजबानी की थी.

पिछले 3 साल में अबू धाबी, जेद्दाह और दुबई में नीलामी का आयोजन करवाया गया है. क्रिकबज के अनुसार IPL 2027 ऑक्शन का आयोजन भारत में ही करवाया जा सकता है. वहीं अगले साल यानी आईपीएल 2028 के लिए मेगा ऑक्शन फिर से विदेश में करवाया जा सकता है.

भारत में होगी नीलामी

IPL 2027 का मिनी ऑक्शन भारत में वापस आ रहा है. हालांकि अभी तक यह फैसला नहीं हुआ है कि ऑक्शन किस वेन्यू पर करवाया जाएगा. वेन्यू का फैसला फ्रेंचाइजी और उनके डेलीगेशन के लिए रहने की जगह की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा. रिपोर्ट में बताया गया कि अक्टूबर-दिसंबर में भारत में शादियों का सीजन चल रहा होता है, इसलिए BCCI इस मामले में 5-स्टार होटलों में उपलब्धता को देखते हुए नीलामी की तारीख और वेन्यू तय करेगा. आमतौर पर नीलामी 2 दिन तक चलती है, जिसके लिए बीसीसीआई को 100 कमरे बुक करने पड़ते हैं.

क्यों लिया गया फैसला?

इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी का आयोजन वापस भारत में होने के पीछे सभी फ्रेंचाइजी की बड़ी मांग भी बड़ा कारण है. कई फ्रेंचाइजी ने चिंता जताई थी कि उन्हें अपने डेलीगेशन को विदेश ले जाने में लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. बताया गया कि बीसीसीआई अधिकारियों ने पिछले साल अबू धाबी में हुई नीलामी के दौरान ऑक्शन के आयोजन को भारत में करवाने पर विचार किया था.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 में भारत के 10 गोल्ड पक्के, इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर कोई फैसला नहीं

इम्पैक्ट प्लेयर रूल काफी समय से विवाद का विषय बना रहा है. फिलहाल इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर कोई फैसला नहीं लिया गया है, जिसपर एक महीने के भीतर दूसरी बैठक शेड्यूल की जा सकती है. ज्यादातर टीम इस नियम के खिलाफ हैं, लेकिन उनका यह विचार भी सामने आया है कि इम्पैक्ट प्लेयर रूल को एक साल या उससे ज्यादा समय तक जारी रखा जा सकता है. शुभमन गिल और रोहित शर्मा जैसे नामी खिलाड़ी भी इस नियम का विरोध कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

सैमसन होंगे बाहर, वैभव को मौका? तीसरे टी20 में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *