जब अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंचे थे नरेंद्र मोदी, सिनेमा हॉल में बैठकर देखी थी ये पूरी फिल्म

c898f0464ea8f96c0ff3a49ad9a7b6ea17895607630691064 original


दुनियाभर में पॉपुलर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 साल के होने जा रहे हैं. पिछले 12 सालों से वो देश चला रहे हैं और इससे पहले उन्होंने 13 साल तक गुजरात के सीएम के रूप में काम किया था. पीएम मोदी जब गुजरात के सीएम थे उस वक्त उन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज एक्टर से पहली मुलाकत की थी और तब पीएम मोदी ने बिग बी के साथ थिएटर में बैठकर उनकी एक पूरी फिल्म भी देखी थी.

पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन

आज के दौर में न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के सबसे पॉपुलर और शक्तिशाली नेताओं में स्थान रखने वाले नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था. 2024 में वो लगातार तीसरी भारत के पीएम बने थे और वो वाराणसी से लोकसभा सांसद भी हैं.

जब अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंचे थे नरेंद्र मोदी, सिनेमा हॉल में बैठकर देखी थी ये पूरी फिल्म

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने की बप्पा की उल्टी आरती, बहन अर्पिता ने भाई को तुरंत बताई गलती, वीडियो वायरल

जब पहली बार अमिताभ बच्चन से मिले थे नरेंद्र मोदी

बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ पीएम मोदी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. ‘सदी के महनायक’ अमिताभ बच्चन के साथ भी उनका रिश्ता बेहद अच्छा है. सिनेमा और राजनीति की ये दोनों दिग्गज हस्तियां कई बार मिल चुकी है. दोनों की पहली मुलाकात उस वक्त हुई थी जब बिग बी की फिल्म ‘पा’ रिलीज हुई थी. उस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. 

पीएम ने बिग बी संग देखी थी ‘पा’

बता दें कि साल 2009 में आई फिल्म ‘पा’ के वक्त अमिताभ बच्चन ने अपनी मूवी के लिए टैक्स छूट के सिलसिले में नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की थी. पीएम मोदी ने अक्षय कुमार को दिए इंटरव्यू में बताया था कि तब अमिताभ बच्चन ने उनसे अपनी फिल्म देखने की रिक्वेस्ट की थी और इस ऑफर को पीएम ठुकरा नहीं पाए. इसके बाद दोनों दिग्गजों ने साथ में बैठकर पूरी फिल्म देखी थी.

जब अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंचे थे नरेंद्र मोदी, सिनेमा हॉल में बैठकर देखी थी ये पूरी फिल्म

‘पा’ में बेटे अभिषेक के पिता बने थे अमिताभ

पा में अमिताभ बच्चन ने एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 12 साल के बच्चे का किरदार निभाया था. इसके लिए बिग बी ने अपना लुक पूरी तरह बदल लिया था. हैरानी की बात ये है कि इस फिल्म में उनके बेटे अभिषेक बच्चन उनके पिता के किरदार में नजर आए थे. आर. बाल्की के डायरेक्शन में बनी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी.

ये भी पढ़ें: ‘मसकली’ से ‘चांद सिफारिश’ तक, ये हैं प्रसून जोशी के 8 बेहतरीन गाने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *