छोटी- मोटी जरूरतों के लिए लोग अक्सर पर्सनल लोन लेते हैं. जो छोटा होता है और मिलना भी आसान होता है. लेकिन पर्सनल लोन या कोई सा भी लोन लेने से पहले आपको सबसे पहले ब्याज दरों को चेक करना जरूरी है. अलग- अलग बैंकों की अलग- अलग ब्याज दरें होती हैं, किसी में कम होती है तो किसी में ज्यादा होती है. अगर आप आने वाले समय में लोन लेना चाहते हैं तो आपको बताते हैं कि कौन सा बैंक आपको कम ब्याज दरों पर लोन दे रहा है?
अगर आप सितंबर 2026 में पर्सनल लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों में अंतर रहेगा. अभी पर्सनल लोन की शुरुआती ब्याज दर 8.75% सालाना से शुरू हो रही है. बड़े प्राइवेट बैंकों में ब्याज दर करीब 9.99% सालाना से शुरू है.
ये भी पढ़ें: कहां निवेश करती हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कितना है कर्ज?
पांच लाख के लोन पर कितनी EMI?
मान लेते हैं यदि किसी व्यक्ति को अपनी जरूरत के लिए 5 लाख रुपये का पर्सनल लोन चाहिए, वो भी पांच साल के लिए, तो 8.75% ब्याज दर पर उसकी EMI करीब 10,319 रुपये प्रति माह होगी.
वहीं अगर 9.99% की शुरुआती ब्याज दर पर EMI करीब 10,621 रुपये प्रति माह होगी. ये EMI 60 महीने की अवधि और घटती ब्याज दर के आधार पर बताई गई है.
अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर
| बैंक | ब्याज दरें |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 8.75% से 13.55% |
| एचएसबीसी बैंक | 9.75% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 9.99% से शुरू |
| एचडीएफसी बैंक | 9.99% से शुरू |
| आईसीआईसीआई बैंक | 9.99% से शुरू |
| आईडीएफसी फर्स्ट बैंक | 9.99% से शुरू |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 9.99% से शुरू |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 10% से शुरू |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 10.15% से 18% |
| इंडसइंड बैंक | 10.35% से शुरू |
ये भी पढ़ें: 2 करोड़ का फ्लैट, ना जिम-ना सुविधाएं, RERA ने बिल्डर पर ठोका 10 लाख जुर्माना
सिर्फ ब्याज दर देखकर लोन न लें
पर्सनल लोन की असली लागत केवल ब्याज दर से तय नहीं होती. बैंक प्रोसेसिंग फीस, अन्य चार्ज और समय से पहले लोन चुकाने की फीस भी ले सकते हैं. उदाहरण के लिए, अलग-अलग बैंकों की प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 1%, 2%, 3.5% या इससे ज्यादा हो सकती है. इसलिए लोन लेने से पहले कुल खर्च देखना जरूरी है.