दुनियाभर में धूम मचा रही ‘हनुमान अंश’, 43वें दिन अजय और अक्षय की फिल्मों के रिकॉर्ड चटखाए.

4d66d972d1858a7f005fb26a402d9fa51789809418136209 original


डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे चमत्कारिक प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. दो हफ्ते ठंडा परफॉर्म करने के  बाद इस फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी की ये अब थमने का नाम ही नहीं ले रही है. हैरानी की बात ये है कि ये 7वें हफ्ते में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. 43 दिनों में, इसने दुनिया भर में छप्परफाड़ कमाई कर डाली है और अक्षय कुमार की दो फिल्मों तो अजय देवगन की एक फिल्म के परखच्चे उड़ा दिए हैं.

‘हनुमान अंश’ ने 43वें दिनों में वर्ल्डवाइड कितन की कमाई?

  • बता दें कि सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 43वें दिन, ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 6 हजार 462 शो में 5.00 करोड़ की नेट कमाई की.
  • इससे भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 248.38 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 293.30 करोड़ रुपये हो गया है.
  • वहीं विदेशों में इस फिल्म ने 43वें दिन 1.25 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 23.00 करोड़ हो गया है.
  • देश और विदेश की कमाई मिलाकर ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 43 दिनों में वर्ल्डवाइड 316.30 करोड़ हो की कमाई कर डाली है.
  • बता दें कि इस फिल्म को 2 करोड़ के बजट में बनाया हुआ बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:-‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली तीसरी फिल्म, ‘आवारापन 2’ को दी मात

‘हनुमान अंश’ ने अक्षय और अजय की फिल्मों के चटखाए रिकॉर्ड
‘हनुमान अंश’  ने रिलीज के 43वें दिन वर्ल्डवाइड 316.30 करोड़ की कमाई कर अक्षय कुमार की दो फिल्मों ‘गुड न्यूज़’ और ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ की लाइफटाइम कमाई को एक ही झटके में पीछे छोड़ दिया है. इसने अजय देवगन की गोलमाल अगेन के 310 करोड़ की वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कमाई को भी पछाड़ दिया है.

‘हनुमान अंश’ के निशाने पर अब ये फिल्में
‘हनुमान अंश’ अब 350 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है. इसी के साथ इसके निशाने पर अब बॉलीवुड की चार बड़ी फ़िल्में हैं, जिनमें ये जवानी है दीवानी (318.00 करोड़), एक था टाइगर ( 320.00 करोड़), महावतार नरसिंह (320.79 करोड़), भारत (323.03 करोड़) हैं.

ये भी पढ़ें:-फ्राइडे को भी नंबर 1 रही ‘हनुमान अंश’, बुरी तरह पिटी ‘दायरा’ और ‘वाइब’, जानें- मिर्जापुर का हाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *