On This Day: युवराज सिंह के 6 छक्कों की बैकस्टोरी, गला काटने की मिली थी धमकी

d9d95fe98f380fdec655a496c389e3311789800060637975 original


क्रिकेट के खेल में किसी बल्लेबाज द्वारा 6 छक्के लगाना एक दुर्लभ घटना है. 2007 टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में यह कमाल किया. हालांकि युवराज इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज नहीं थे. ऐसा पहली बार दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने एक वनडे मैच में किया था. मगर युवराज की कहानी सबसे लोकप्रिय है, क्योंकि इसमें स्लेजिंग और गला काटने की धमकी तक शामिल है.

आज से 19 साल पहले वह 19 सितंबर की ही तारीख थी, जब 2007 टी20 वर्ल्ड कप में जब भारत और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 मैच खेला जा रहा था. पारी के 19वें ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड गेंदबाजी कर रहे थे. इस ओवर की हर एक गेंद को युवराज ने बाउंड्री के पार भेजकर इतिहास रच दिया था. मगर युवराज को आखिर गुस्सा किस वजह से आया था, उन्हें गला काटने की धमकी मिली थी.

युवराज सिंह के 6 छक्कों की बैकस्टोरी

यह पूरा किस्सा भारतीय पारी के 18वें ओवर में शुरू हुआ. एंड्रयू फ्लिंटॉफ गेंदबाजी कर रहे थे. फ्लिंटॉफ ने ओवर की पहली 3 गेंदों में सिर्फ 3 रन दिए थे. आखिरी 3 में से दो गेंदों पर युवराज ने फ्लिंटॉफ को 2 चौके लगा दिए थे. 2 चौके पड़ने के बाद फ्लिंटॉफ नाराज हो गए, जिसके कारण उन्होंने युवराज को अपशब्द कहना शुरू कर दिया था.

युवराज और फ्लिंटॉफ का वह वीडियो क्लिप आज भी समय-समय पर वायरल होता रहता है. जिसमें युवराज, फ्लिंटॉफ की तरफ बल्ला दिखाते हुए आगे चल पड़े थे, लेकिन कोई लड़ाई-झगड़ा होने से पहले  ही अंपायरों ने बीच-बचाव कर लिया था. मगर विवाद अभी शांत नहीं पड़ा था. फ्लिंटॉफ ने इस कदर हद पार कर दी थी कि उन्होंने युवराज को गला काटने की धमकी तक दे डाली थी. 

यह भी पढ़ें: BCCI को नए चीफ सेलेक्टर की तलाश! लेकिन अजीत अगरकर की इच्छा क्या है? जानें

युवराज ने जड़ दिए 6 छक्के

एंड्रयू फ्लिंटॉफ की इस हरकत से युवराज सिंह को गुस्सा आ गया. जब 19वें ओवर में स्टुअर्ट ब्रॉड गेंदबाजी करने आए तो पहली से लेकर छठी, हर एक गेंद पर युवराज ने छक्का लगा दिया. फ्लिंटॉफ से लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड और पॉल कॉलिंगवुड समेत इंग्लैंड के अन्य खिलाड़ी सिर्फ गेंद को पिच से बाउंड्री के पार जाते हुए देख पा रहे थे.

इन 6 छक्कों की बदौलत युवराज ने 12 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली थी. यह आज भी किसी फुल मेंबर देश के क्रिकेटर द्वारा लगाई गई सबसे तेज टी20 फिफ्टी है. मैच के दौरान युवराज और फ्लिंटॉफ का बर्ताव ऐसा था जैसे वो मैच खत्म होने के बाद एक-दूसरे को बुरी तरह पीटना चाहते हैं. भारत की 18 रनों से जीत के बाद युवराज और फ्लिंटॉफ ने खेल भावना दिखाते हुए एक-दूसरे से हाथ मिलाया.

यह भी पढ़ें:

Asian Games: 75 साल में पहली बार होगा ऐसा? भारत की वर्ल्ड नंबर-3 जोड़ी रच सकती है इतिहास





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *