‘हनुमान अंश’ ने तोड़ा ‘महावतार नरसिम्हा’ का रिकॉर्ड, बनी बॉलीवुड की सबसे कमाऊ भक्ति फिल्म

ae28ac55c90487c491f1697ea31f75d517898296068991403 original


फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक पर छाई हुई है, जो एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स बना रही है. ये बॉलीवुड के इतिहास की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है. ऐसे में अब इस फिल्म ने बॉलीवुड की मोस्ट प्रॉफिटेबल भक्ति फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, जो हिंदी सिनेमा जगत की 300 करोड़ कमाने वाली पहली एनिमेटेड भक्ति फिल्म रही थी. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

‘हनुमान अंश’ का 44वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. इसने पहले दिन 10 लाख की कमाई की थी लेकिन बाद में तीसरे हफ्ते से इसकी कमाई बढ़ी और फिर रुकने का नाम नहीं लिया. अब ये वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है.  
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 1.08 करोड़, दूसरे हफ्ते 0.40 करोड़ की कमाई की थी.
– इसके बाद ‘हनुमान अंश’ ने तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़, चौथे वीक 61 करोड़ तो पांचवे हफ्ते 90.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– छठे हफ्ते इसकी कमाई 80.25 करोड़ रही थी. अब सातवें वीक 43वें दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया.

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-45 9.50 करोड़ (10.30 बजे तक) 29.0%
टोटल कलेक्शन 257.88 करोड़  

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ समेत 4 फिल्मों को पछाड़ा, बनी अगस्त की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

‘हनुमान अंश’ ने ‘महावतार नरसिम्हा’ का तोड़ा रिकॉर्ड

कोईमोई के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने अब बॉक्स ऑफिस पर ‘महावतार नरसिम्हा’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसका लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन 247.96 करोड़ रहा था. ‘हनुमान अंश’ 44 दिनों में 253.56 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और इसी के साथ ही ये बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसिंग भक्ति फिल्म बन चुकी है. इसी के साथ ही इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है.

2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है ‘हनुमान अंश’

इतना ही नहीं, ‘हनुमान अंश’ इस साल 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसने साल की ‘भूत बंगला’ और ‘धमाल 4’ जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को भी तोड़ दिया है. देखिए टॉप 10 की लिस्ट 
 
1. धुरंधर 2- 1850.85 करोड़
2. बॉर्डर 2- 485.3 करोड़
3. हनुमान अंश- 329 करोड़ (44 दिन)
4. मिर्जापुर द मूवी- 296.14 करोड़
5. भूत बंगला- 292.64 करोड़
6. धमाल 4- 236.43 करोड़
7. आवारापन 2- 217.64 करोड़
8. वेलकम टू द जंगल- 196.1 करोड़
9. कॉकटेल 2- 166.29 करोड़
10. ओ रोमियो- 123.1 करोड़

यह भी पढ़ें: 2026 में सूर्या की डबल हैट्रिक, ‘विश्वनाथ एंड संस’ बनी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

आपको बता दें कि ‘हनुमान अंश’ की कहानी की बात की जाए तो ये बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित है. इसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने तक सिनेमाघरों में हिट है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *