आज एशियन गेम्स में पहला गोल्ड जीत सकता है भारत? देखें पदक तालिका का हाल

92fd22987332acdb4d5c0de89bacbe1b17900415989551212 original


एशियन गेम्स 2026 का आज तीसरा दिन है, भारत के पहले गोल्ड का इंतजार अभी जारी है. आज 22 सितंबर को एशियन गेम्स में भारत का पहला गोल्ड आ सकता है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम से भी काफी उम्मीदें हैं, जो फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी. देखें पदक तालिका का हाल और भारत की पोजीशन के साथ अभी तक किन-किन भारतीय खिलड़ियों ने मेडल जीते हैं.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम से पहले गोल्ड की उम्मीद

एशियन गेम्स में आज महिला क्रिकेट टीम का फाइनल है, गोल्ड के लिए भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल है. हरमनप्रीत कौर एंड टीम से काफी उम्मीद है कि वह जीतकर भारत को गोल्ड दिलाएंगी. तीसरे दिन तक भारत का कोई खिलाड़ी या टीम गोल्ड नहीं जीत पाए हैं. वैसे श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ फाइनल आसान नहीं होगा. हालांकि भारत ने कुछ दिनों पहले इसी टीम को हराकर एशिया कप का खिताब जीता था, लेकिन ये टीम कड़ी टक्कर देने के लिए जानी जाती है.

शूटिंग में भी गोल्ड की उम्मीद

आज भारत को शूटिंग में भी गोल्ड मेडल की उम्मीद है, शूटिंग में आज कई इवेंट होंगे. भारत की स्टार निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन ने टीम इवेंट्स और सिंगल 10 मीटर एयर राइफल में 2 पदक जीते थे, जो आज मिक्स्ड टीम इवेंट में पार्थ माने के साथ खेलेंगी. पार्थ ने भी 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम के साथ सिल्वर जीता था.

एशियन गेम्स 2026 पदक तालिका में भारत

सोमवार तक भारत ने एशियन गेम्स 2026 में कुल 6 मेडल जीते हैं, इनमें 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज़ है. भारत गोल्ड जीतकर तालिका में छलांग लगा सख्त है, फिलहाल भारत 12वें स्थान पर है.

यह भी पढ़ें- जापान के खिलाफ टी20 पर बोले श्रेयस अय्यर, ‘कभी नहीं सोचा था कि…’

टॉप पर चीन

एशियन गेम्स 2026 में अभी तक चीन सर्वाधिक गोल्ड जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर है. चीन ने 23 गोल्ड समेत कुल 38 मेडल जीते हैं. चीन ने 10 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज़ जीते हैं. जापान दूसरे स्थान पर है, जिसने 8 गोल्ड, 12 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज़ जीते हैं.

साउथ कोरिया 5 गोल्ड के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है. साउथ कोरिया ने कुल 23 मेडल जीते हैं. कजाखस्तान चौथे स्थान पर है, जिन्होंने 4 गोल्ड समेत 8 मेडल जीते हैं.

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स: पहला सेट जीतने के बाद क्वार्टर-फाइनल हारी पीवी सिंधु



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *