मां दुर्गा के नाम पर रखें अपनी बच्ची के ये ट्रेंडी नाम, रहेगा माता रानी का आशीर्वाद

2ff8e550004d0aabcc461e141f0df19f17741732204971381 original


नवरात्रि हिंदुओं का एक पवित्र त्योहार है, जिसका अर्थ है ‘नौ रातें’. इस दौरान देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और शक्ति की आराधना की जाती है. यह उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत और नारी शक्ति का प्रतीक माना जाता है. इस बार चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से 27 मार्च तक मनाई जा रही है. इसमें लोग व्रत रखते हैं, कलश स्थापना करते हैं पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना करते हैं. अगर इस शुभ अवसर पर आपके घर बेटी का जन्म हुआ तो यह बहुत ही सौभाग्य की बात मानी जाती है. ऐसे में सब ही अपनी बेटी के लिए मां दुर्गा के नाम रखना चाहते हैं, जो यूनिक के साथ साथ मॉर्डर्न भी लगते है. 

यह भी पढ़ेंः दुनिया के ये 8 मंदिर सिर्फ आस्था नहीं, इंजीनियरिंग के भी हैं कमाल के नमूने! देखें फोटो

मां दुर्गा से प्रेरित बच्चियों के लोकप्रिय नाम

  • आद्या (Aadya) 
    जो मां दुर्गा के सबसे प्रमुख और शुभ नामों में से एक है, जिसका अर्थ है पहली शक्ति, सर्वोच्च या शुरुआत.
  • वामिका (Vamika) 
    जो एक बहुत ही प्यारा और आधुनिक नाम है, जो सीधे तौर पर देवी पार्वती से जुड़ा है, इस नाम का अर्थ शिव की अर्धांगिनी या सुंदर कन्या होता है, जो शक्ति और कोमलता का प्रतीक है.
  • शांभवी (shambhavi) 
    ये नाम मां दुर्गा का एक अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली नाम है, जो हिंदू धर्म में भगवान शिव की शक्ति साथ ही देवी पार्वती को दर्शाता है. यह नाम ‘शंभू’ शब्द से बना है, जिसका अर्थ दयालु, शांति और सुख प्रदान करने वाला है.

यह भी पढ़ेंः चैत्र नवरात्रि 2026 Day 4: मां कूष्मांडा की पूजा के लिए सुरेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब!

  • अनिका ( Anika) 
    नवरात्रि के पावन अवसर पर एक नाम अनिका भी है जो एक बहुत ही प्यारा और ट्रेंडी नाम है , जिसका अर्थ है सुंदर, प्रतिभा और खूबसूरत नारी होता है.
  • ईशा (Isha) 
    अपनी बच्ची का नाम ईशा रखना बेहद शुभ माना जाता है जिसका अर्थ है संरक्षिका, शासक या देवी जो साक्षात् मां दुर्गा का आशीर्वाद और उनके शक्ति रूप को दर्शाता है.
  • तन्वी (Tanvi) 
    जो एक बेहद सुंदर आधुनिक और लोकप्रिय नाम है, जिसका अर्थ है सुंदर, नाजुक है और इसे देवी दुर्गा का एक रूप माना जाता है, यह नाम माँ की शक्ति और सौंदर्य के गुणों को दर्शाता है.
  • सर्वण्या (Sharanya) 
    जो सभी को रक्षा प्रदान करती है, मां दुर्गा का एक सुंदर और आधुनिक नाम है .
  • भार्गवी (Bhargavi) 
    अपनी बच्ची का भार्गवी नाम रखना एक बहुत ही सुंदर, पारंपरिक और अर्थपूर्ण विकल्प है, जो देवी दुर्गा या देवी लक्ष्मी का स्वरूप होता है जो सौंदर्य, ज्ञान और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है.

यह भी पढ़ेंः Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी 28 या 29 मार्च कब ? नोट करें सही तारीख, पूजा मुहूर्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *