Bank of Baroda पर 1.43 लाख करोड़ का मुकदमा, क्या है पूरा मामला?

fd265904ed163772cc4849846cb7cb0f17938752875101216 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • बॉम्बे हाई कोर्ट ने बैंक को नोटिस जारी किया।

आज के समय में बैंक अकाउंट बड़ी संख्या में लोगों ने खुलवाया होता है. इसके फायदे भी काफी हैं. ऐसे में अगर आप भी पैसों का लेन-देन करने के लिए बैंक का इस्तेमाल करते हैं या फिर बैंक से जुड़े मामलों पर नजर रखते हैं तो बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़ी यह जानकारी आपको लिए जरूरी है.

बड़ी बात ये है कि बैंक पर1.43 लाख करोड़ (15 अरब डॉलर) के हर्जाने का मुकदमा किया गया है. अब ये मामला बॉम्बे हाई कोर्ट तक पहुंच गया है, जहां कोर्ट ने बैंक को एक नोटिस भी जारी किया है. ऐसे में अब अहम सवाल ये है कि आखिर बैंक पर इतना बड़ा मुकदमा क्यों किया गया है और मुकदमा किया किसने है?

किसने मुकदमा दायर किया?

सबसे अहम सवाल यही है कि आखिर बैंक पर इतना बड़ा मुकदमा किसने दायर किया है तो जान लें, यह मुकदमा NMC हेल्थकेयर और UAE एक्सचेंज के संस्थापक बीआर शेट्टी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के खिलाफ मुकदमा दायर किया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला पैसों से जुड़ी गड़बड़ी, फंड के गलत इस्तेमाल और विवादित गारंटी के आरोपों से जुड़ा है. बीआर शेट्टी का कहना है कि इन घटनाओं से उनकी छवि को भी नुकसान पहुंचा है. ऐसे में बड़ी बात ये है कि शेट्टी के वकीलों ने इस मामले को कोर्ट में उठाया. अब ये जानना जरूरी है कि मामले पर बैंक का क्या कहना है?

हर्जाने की मांग की

बता दें कि बीआर शेट्टी ने बैंक और 25 अन्य लोगों व संस्थाओं से कुल 1.43 लाख करोड़ ( 15 अरब डॉलर) के हर्जाने की मांग भी की है. मुकदमे में बैंक के लोन देने के फैसलों और शेट्टी की कंपनियों के साथ हुए लेन-देन पर भी सवाल उठाए गए हैं. 

बैंक ने क्या कहा?

बता दें कि 29 अक्टूबर को बैंक ने कहा था कि उसे मुकदमे की कॉपी नहीं मिली. साथ ही बैंक ने ये आरोप लगाया कि तिमाही नतीजों से पहले ही इस मामले की जानकारी जानकर लीक की गई. बैंक ने इस पर कार्रवाई करने की भी बात कही थी.  जानने वाली बात ये है कि अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर को है.

वकीलों ने की मांग

बता दें कि बीआर शेट्टी के वकीलों ने कोर्ट में मांग की कि बैंक के पास मौजूद मामले से जुड़े सभी दस्तावेज सुरक्षित रखे जाएं. इस पर ही कोर्ट ने बैंक को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. 

Blinkit एंबुलेंस अब फ्री नहीं, नॉन इमरजेंसी पर देने होंगे 2500 रुपए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *