क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 

106c4ad40e8272194a4dfbf4297bcce717938994015981364 original


भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेल रहे विराट कोहली क्या आगामी 2026-27 विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे? इसका जवाब दिल्ली के कोच विजय दहिया ने दिया है. फैंस तो जरूर चाहेंगे कि कोहली टूर्नामेंट के लिए मैदान पर उतरें. पिछले सीजन में कोहली दिल्ली के लिए टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आए थे. इस बार विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 14 दिसंबर से हो रही है. 

पत्रकारों से बात करते हुए विजय दहिया ने कोहली के विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने को लेकर कहा, “अगर वह खेलना चाहते हैं, तो मैं उन्हें ड्रेसिंग रूम में देखना पसंद करूंगा. मैं चाहूंगा कि वह वहां सिर्फ लड़कों से बात करने के लिए मौजूद रहें. मैं उन्हें घर नहीं जाने दूंगा. मैं उन्हें ड्रेसिंग रूम में बैठाकर रखूंगा और लड़कों को उनकी कहानी, हार्ड वर्क, एथिक्स और देश के लिए खेलने के गर्व के बारे में बताऊंगा.”

कोच ने आगे कहा, “मैंने उन्हें हर स्टेज में देखा है. मैं लड़कों को बताऊंगा कि उसने कहां से शुरू किया था और आज कहां है. रास्ता होता है. शायद आप विराट ना बन पाएं, लेकिन अगर आप कुछ चीजें सही तरह से करते हैं, तो कुछ जरूर बन सकते हैं.”

दिसंबर में श्रीलंका से वनडे सीरीज 

विजय हजारे ट्रॉफी से एक दिन पहले यानी 13 दिसंबर से भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, जिसमें जाहिर तौर पर कोहली खेलते हुए दिखाई देंगे. सीरीज का आखिरी मैच 19 दिसंबर को होगा. उधर 19 तक दिल्ली भी तीन मैच गोवा, पंजाब और राजस्थान के खिलाफ खेल लेगी. अगर कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते भी हैं, तो वह कम से कम दिल्ली के लिए चौथे मैच से उपलब्ध हो सकेंगे, जो 21 दिसंबर को चंडीगढ़ के खिलाफ खेला जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि कोहली टूर्नामेंट को लेकर क्या फैसला करते हैं. 

 

यह भी पढ़ें: PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- ‘आपसे से प्रेरणा मिलती है’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *