Dosa Making Tips: तवे पर बनने वाला पहला डोसा हमेशा हो जाता है खराब, ये टिप्स आजमाए तो नहीं होगी दिक्कत

7d4e0330df37f59f34d76b867c83c1ba17779726437441257 original


How To Make Perfect Crispy Dosa At Home: तवे पर बनने वाला पहला डोसा अक्सर खराब हो जाता है या तो चिपक जाता है, या सही से फैलता नहीं, या फिर टूट जाता है. यह समस्या इतनी आम है कि कई लोग इसे नॉर्मल मान लेते हैं. लेकिन सच यह है कि इसके पीछे कुछ खास कारण होते हैं, जिन्हें समझ लिया जाए तो हर बार परफेक्ट डोसा बनाना मुश्किल नहीं रहता. चलिए आपको बताते हैं कि आप परफेक्ट डोसा कैसे बना सकते हैं.

क्या चीजें होती हैं जरूरी?

दरअसल, डोसा बनाना सिर्फ बैटर पर निर्भर नहीं करता, बल्कि तवा, तापमान और तकनीक तीनों का संतुलन जरूरी होता है. जब आप पहला डोसा डालते हैं, तो तवा अक्सर सही स्थिति में नहीं होता.  यही वजह है कि शुरुआत में गड़बड़ी हो जाती है. 

इसे भी पढ़ेंः रामपुर जिला अस्पताल में बढ़े आंखों के मरीज, जानें गर्मी के मौसम में क्यों होती है दिक्कत?

तवा सही से तैयार करना

सबसे बड़ा कारण है तवे का सही तरीके से तैयार न होना. अगर तवा ठीक से गर्म नहीं हुआ है, तो बैटर सीधे सतह से चिपक जाता है. खासकर लोहे के तवे में यह समस्या ज्यादा दिखती है. एक अच्छी तरह से इस्तेमाल किया गया और हल्का तेल लगा तवा ही डोसा बनाने के लिए सही रहता है.

तापमान का संतुलन

दूसरी बड़ी गलती होती है तापमान का संतुलन बिगड़ना. अगर तवा बहुत ज्यादा गरम है, तो बैटर डालते ही जम जाता है और फैल नहीं पाता. इससे डोसा मोटा और असमान बनता है. वहीं अगर तवा ठंडा है, तो बैटर सेट ही नहीं होता और चिपकने लगता है. सही तरीका यह है कि तवा मध्यम आंच पर हो. आप पानी की कुछ बूंदें डालकर चेक कर सकते हैं, अगर बूंदें धीरे-धीरे सूखें, तो तापमान सही है. तवे की सतह भी बहुत मायने रखती है. अगर उस पर पुराना तेल, जली हुई परत या नमी रह जाती है, तो डोसा सही से नहीं बनता. इसलिए हर डोसा बनाने से पहले तवे को हल्के कपड़े या प्याज के टुकड़े से साफ करना एक अच्छा तरीका माना जाता है.

तेल का सही से यूज

तेल का इस्तेमाल भी संतुलित होना चाहिए. बहुत कम तेल होगा तो बैटर चिपकेगा और ज्यादा तेल होगा तो वह फैल नहीं पाएगा. हल्की और बराबर मात्रा ही सही रहती है. एक और जरूरी बात जो अक्सर नजरअंदाज हो जाती है, वह है बैटर की कंसिस्टेंसी. बहुत गाढ़ा बैटर ठीक से फैलता नहीं और बहुत पतला बैटर अपनी पकड़ खो देता है. बैटर स्मूद और बहने वाला होना चाहिए, तभी डोसा सही टेक्सचर के साथ बनेगा. 

इस चीज का रखें ध्यान

 कई बार लोग डोसा जल्दी पलटने या उठाने की कोशिश करते हैं, जिससे वह टूट जाता है. सही समय तब होता है जब किनारे हल्के उठने लगें और रंग सुनहरा हो जाए. तवे की क्वालिटी भी फर्क डालती है. अच्छा तवा हीट को बराबर फैलाता है और डोसा आसानी से बनता है.

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में हीट वेव का असर, डॉक्टरों ने बताए बचाव के उपाय, येलो अलर्ट के बीच अस्पताल भी तैयार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *