विद्या बालन नहीं, ये एक्ट्रेस थीं ‘राजा शिवाजी’ के लिए पहली पसंद, क्यों रिजेक्ट किया ऑफर?

f6a68278c4f1b3ea204296dd12ef518b17779817196021400 original


बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और ये फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. महान मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने भी अहम भूमिका निभाई है. हालांकि, वो इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं.

तब्बू थीं मेकर्स की पहली पसंद
‘राजा शिवाजी’ में विद्या बालन ने बड़ी बेगम का किरदार निभाया है, लेकिन वो इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं. फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, विद्या बालन से पहले ये रोल बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू को ऑफर हुआ था. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है. हालांकि, डेट्स की दिक्कत की वजह से तब्बू ने ये रोल ठुकरा दिया. इसके बाद रितेश ने विद्या बालन से संपर्क किया और वो तुरंत इस प्रोजेक्ट से जुड़ गईं.

ये भी पढ़ें:- Raja Shivaji BO Day 4 Live: ‘राजा शिवाजी’ ने पहले मंडे को भी उड़ाया गर्दा! 39 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

विद्या बालन ने जीता दर्शकों का दिल
बता दें कि ‘राजा शिवाजी’ में विद्या बालन की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. बड़ी बेमग के रोल में दर्शक उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं. बड़ी बेगम (उर्फ ताजुल मुखिद्दरात बड़ी साहिबा) बीजापुर सल्तनत की एक ताकतवर हस्ती थीं. वो एक ऐसी रानी थीं, ​​जिन्होंने मराठा शासक शिवाजी का विरोध किया था. इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया देशमुख, फरदीन खान, भाग्यश्री और बोमन ईरानी जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं.

‘भूल भुलैया 3’ से भी तब्बू ने किया किनारा
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ से पहले तब्बू ने कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का ऑफर रिजेक्ट किया था. तब्बू ने इससे पहले फ्रैंचाइजी के दूसरे पार्ट ‘भूल भुलैया 2’ में अंजुलिका और मंजुलिका जैसे डबल रोल निभाए थे, जिन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली थी. ऐसे में तीसरे पार्ट में दोबारा उसी तरह का रोल करने में कोई खास चुनौती नहीं बचती, इसलिए उन्होंने इस प्रोजेक्ट से हटने का फैसला किया. बाद में ये फिल्म विद्या बालन और माधुरी दीक्षित को मिली.

ये भी पढ़ें:- Raja Shivaji Box Office Day 5 Live: मंगलवार को गजब कर रही ‘राजा शिवाजी’, साढ़े 4 बजे तक कलेक्शन 40 करोड़ के पार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *