रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच IPL 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. लेकिन यह फैसला बेंगलुरु के लिए बड़ी गलती साबित हो सकता है, क्योंकि आंकड़े पूरी तरह से पहले बैटिंग करने वाली गुजरात के पक्ष में जा रहे हैं.
दरअसल 2025 से गुजरात को अहमदाबाद में जब भी पहले बैटिंग का न्योता दिया गया है, टीम ने 5 बार जीत हासिल की है. यह आंकड़ा पूरी तरह से गुजरात को चैंपियन बनाने के पक्ष में नजर आ रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज खिताबी मुकाबले में गुजरात इस आंकड़ा को बरकार रख पाती है या नहीं.
2025 से अहमदाबाद में जब भी गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला
मुंबई इंडियंस के खिलाफ 36 रनों से जीत
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 58 रनों से जीत
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 38 रनों से जीत
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 82 रनों से जीत
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 89 रनों से जीत.
दोनों टीमों की दूसरी ट्रॉफी पर नजर
बता दें कि इस खिताबी मुकाबले के जरिए दोनों ही टीमों की दूसरी ट्रॉफी पर नजर होगी. बेंगलुरु ने पिछले सीजन यानी 2025 में पहला जीता था. आरसीबी ने रजत पाटीदार की कप्तानी में यह कमाल किया था. वहीं गुजरात ने 2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ट्रॉफी जीती थी. यह गुजरात के लिए पहला आईपीएल सीजन था.
क्वालीफायर-1 में भी दोनों टीमें थी आमने-सामने
क्वालीफायर-1 में भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने मैदान पर थीं. मुकाबले में आरसीबी ने 92 रनों से जीत हासिल करके डायरेक्ट फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं गुजरात ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया था. अब फाइनल में भी बेंगलुरु और गुजरात की टीमें एक दूसरे सामने मैदान पर हैं.
यह भी पढ़ें: Watch: IPL 2026 का सुपर सिक्स चैलेंज जीते जितेश शर्मा, लगाया 109 मीटर का छक्का; देखें कौन रहा नंबर-2